"जैन लाल मंदिर, दिल्ली": अवतरणों में अंतर
 (नया लेख बनाया गया)  | 
			
(कोई अंतर नहीं) 
 | 
०६:०८, १५ जून २०२० के समय का अवतरण
साँचा:ज्ञानसन्दूक धार्मिक इमारत
दिल्ली का सबसे पुराना जैन मंदिर लाल किला और चांदनी चौक के सामने स्थित है। इसका निर्माण 1526 में हुआ था[१]। वर्तमान में इसकी इमारत लाल पत्थरों की बनी है। इसलिए यह लाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां कई मंदिर हैं लेकिन सबसे प्रमुख मंदिर भगवान महावीर का है जो जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। यहां जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा भी स्थापित है। जैन धर्म के अनुयायियों के बीच यह स्थान बहुत लोकप्रिय है। यहां का शांत वातावरण लोगों का अपनी ओर खींचता है।
मुगल साम्राज्य में मंदिरों के शिखर बनाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए इस मंदिर का कोई औपचारिक शिखर नहीं था।[२] बाद में स्वतंत्रता प्राप्ति उपरांत इस मंदिर का पुनरोद्धार हुआ।
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
साँचा:दिल्ली के दर्शनीय स्थलसाँचा:दिल्ली साँचा:Coord missing