"नरेन्द्र मोदी": अवतरणों में अंतर
Adarshatva (वार्ता | योगदान) |
Adarshatva (वार्ता | योगदान) छोNo edit summary |

| (इसी सदस्य द्वारा किए गए बीच के ३ अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
| पंक्ति १: | पंक्ति १: | ||
{{Infobox officeholder | |||
| image = Prime Minister Of Bharat Shri Narendra Damodardas Modi.jpg|honorific prefix | |||
| caption = आधिकारिक फोटो, २०२३ | |||
| office = [[भारत के प्रधानमंत्री|भारत के 14वें प्रधानमन्त्री]] | |||
| president = [[प्रणब मुखर्जी]]
[[राम नाथ कोविन्द]]
[[द्रौपदी मुर्मू]] | |||
| term_start = [[भारतीय राष्ट्रीय पंचांग|भारांग]]: ज्येष्ठ 5, 1936
[[ग्रेगोरियन कैलेंडर|ग्रेगोरी कैलेण्डर]]: मई 26, 2014 | |||
| term_end = | |||
| predecessor = [[मनमोहन सिंह]] | |||
| successor = | |||
| office1 = [[सांसद, लोकसभा]] | |||
| constituency1 = [[वाराणसी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र|वाराणसी]] | |||
| termstart1 = [[भारतीय राष्ट्रीय पंचांग|भारांग]]: वैशाख 26, 1936
[[ग्रेगोरियन कैलेंडर|ग्रेगोरी कैलेण्डर]]: मई 16, 2014 | |||
| preceded1 = [[मुरली मनोहर जोशी]] | |||
| office2 = [[गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची|गुजरात के 14वें मुख्यमन्त्री]] | |||
| governor2 = [[सुन्दर सिंह भण्डारी]]
[[कैलाशपति मिश्र]]
[[बलराम जाखड़]]
[[नवलकिशोर शर्मा]]
[[एस. सी. जमीर]]
[[कमला बेनीवाल]] | |||
| term_start2 = 7 अक्टूबर 2001 | |||
| term_end2 = 22 मई 2014 | |||
| predecessor2 = [[केशूभाई पटेल]] | |||
| successor2 = [[आनन्दीबेन पटेल]] | |||
| birthname = नरेन्द्र दामोदरदास मोदी | |||
| birth_date = {{birth date and age|1950|9|17|df=y}} | |||
| birth_place = [[वड़नगर]], [[गुजरात]], [[भारत]] | |||
| honorific suffix = [[सांसद]] | |||
| nationality = [[भारतीय]] | |||
| party = [[भारतीय जनता पार्टी]] | |||
| spouse = [[जसोदाबेन मोदी]]<ref>{{Cite web |url=http://erms.gujarat.gov.in/ceo-gujarat/FileLoc/LS2014/20/Narendra_Modi019006.PDF|title=संग्रहीत प्रति |access-date=11 अप्रैल 2014|archive-url=https://web.archive.org/web/20140413142646/http://erms.gujarat.gov.in/ceo-gujarat/FileLoc/LS2014/20/Narendra_Modi019006.PDF|archive-date=13 अप्रैल 2014|url-status=live }}</ref> | |||
| alma_mater = [[दिल्ली विश्वविद्यालय]]
[[गुजरात विश्वविद्यालय]] | |||
| website = http://www.narendramodi.in | |||
| signature = Signature of Narendra Modi (Hindi).svg | |||

'''नरेन्द्र दामोदरदास मोदी''' (जन्म 17 सितम्बर 1950) एक भारतीय राजनेता हैं जो कि वर्ष 2014 से [[भारत गणराज्य]] के प्रधानमन्त्री हैं। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमन्त्री भी रहे हैं और वर्तमान में [[वाराणसी]] से सांसद हैं। वह [[भारतीय जनता पार्टी]] (भाजपा) और [[राष्ट्रीय स्वयंसेवक सङ्घ]] (RSS) के सदस्य हैं जो कि एक सांस्कृतिक सङ्गठन है। वह सब से लम्बे समय तक सेवा करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमन्त्री हैं। | '''नरेन्द्र दामोदरदास मोदी''' (जन्म 17 सितम्बर 1950) एक भारतीय राजनेता हैं जो कि वर्ष 2014 से [[भारत गणराज्य]] के प्रधानमन्त्री हैं। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमन्त्री भी रहे हैं और वर्तमान में [[वाराणसी]] से सांसद हैं। वह [[भारतीय जनता पार्टी]] (भाजपा) और [[राष्ट्रीय स्वयंसेवक सङ्घ]] (RSS) के सदस्य हैं जो कि एक सांस्कृतिक सङ्गठन है। वह सब से लम्बे समय तक सेवा करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमन्त्री हैं। | ||
१८:१०, ४ सितम्बर २०२५ के समय का अवतरण
| नरेन्द्र मोदी | |

| आधिकारिक फोटो, २०२३ | |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण भारांग: ज्येष्ठ 5, 1936 ग्रेगोरी कैलेण्डर: मई 26, 2014 | |
| राष्ट्रपति | प्रणब मुखर्जी राम नाथ कोविन्द द्रौपदी मुर्मू |
| पूर्वा धिकारी | मनमोहन सिंह |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण भारांग: वैशाख 26, 1936 ग्रेगोरी कैलेण्डर: मई 16, 2014 | |
| पूर्वा धिकारी | मुरली मनोहर जोशी |
| चुनाव-क्षेत्र | वाराणसी |
| पद बहाल 7 अक्टूबर 2001 – 22 मई 2014 | |
| राज्यपाल | सुन्दर सिंह भण्डारी कैलाशपति मिश्र बलराम जाखड़ नवलकिशोर शर्मा एस. सी. जमीर कमला बेनीवाल |
| पूर्वा धिकारी | केशूभाई पटेल |
| उत्तरा धिकारी | आनन्दीबेन पटेल |
| जन्म | साँचा:Br separated entries |
| जन्म का नाम | नरेन्द्र दामोदरदास मोदी |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| जीवन संगी | जसोदाबेन मोदी[१] |
| शैक्षिक सम्बद्धता | दिल्ली विश्वविद्यालय गुजरात विश्वविद्यालय |
| हस्ताक्षर | |
| जालस्थल | http://www.narendramodi.in |
नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (जन्म 17 सितम्बर 1950) एक भारतीय राजनेता हैं जो कि वर्ष 2014 से भारत गणराज्य के प्रधानमन्त्री हैं। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमन्त्री भी रहे हैं और वर्तमान में वाराणसी से सांसद हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक सङ्घ (RSS) के सदस्य हैं जो कि एक सांस्कृतिक सङ्गठन है। वह सब से लम्बे समय तक सेवा करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमन्त्री हैं।
मोदी का जन्म और पालन-पोषण बाम्बे राज्य (वर्तमान गुजरात) के वडनगर में हुआ था। जहाँ उन्हों ने अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की। वह आट वर्ष की आयु में RSS से जुड़ गये और वे 1971 में गुजरात में सङ्गठन के लिए एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गये। RSS ने उन्हें 1985 में भाजपा में नियुक्त किया और वे 1998 में भाजपा के महासचिव बन गये।
2014 के भारतीय महानिर्वाचनों में मोदी ने भाजपा के नेतृत्व में भाजपा को संसदीय बहुमत मिला, जो 1984 के बाद किसी पार्टी को पहली बार मिला था। उनके प्रशासन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ा और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर खर्च को कम किया गया। मोदी ने एक बहुचर्चित स्वच्छता अभियान आरम्भ किया और पर्यावरण और श्रम विधियों को कमजोर या समाप्त कर दिया। 2016 में उनके बैङ्क नोटों के विमुद्रीकरण और 2017 में 'वस्तु एवं सेवा कर को लागू करने ने विवाद खड़ा कर दिया।
प्रारम्भिक जीवन तथा शिक्षा
नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को बाम्बे राज्य (वर्तमान गुजरात) के मेहसाणा जनपद के वडनगर में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) पृष्ठभूमि वाले हिन्दू गुजराती परिवार में हुआ था। वे दामोदरदास मूलचन्द मोदी (1915-1989) और हीराबेन मोदी (1923-2022) के छह बच्चों में से तीसरे वाले थे। मोदी और उनके पड़ोसियों के अनुसार वह प्रायः वडनगर रेलवे स्टेशन पर अपने पिता की चाय की दुकान पर काम करते थे।
मोदी ने 1967 में वडनगर में अपनी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूरी की। उन के अध्यापक उन्हें एक औसत छात्र और रङ्गमञ्च में रुचि रखने वाले एक उत्सुक, प्रतिभाशाली तर्कशील छात्र बताते हैं।। उन्हों ने नाट्य प्रस्तुतियों में जीवन से बड़े पात्र निभाना पसन्द किया, जिस ने उनकी राजनीतिक छवि को प्रभावित किया है।
जब मोदी आठ वर्ष के थे, तब उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक सङ्घ (RSS) से परिचय हुआ और उन्हों ने इसकी स्थानीय शाखाओं (प्रशिक्षण सत्रों) में भाग लेना आरम्भ कर दिया था। वहाँ इन की भेंट लक्ष्मणराव इनामदार से हुई। जिन्हों ने मोदी को RSS में बालस्वयंसेवक' के रूप में सम्मिलित किया और इन के राजनीतिक सलाहकार बन गये। जब मोदी RSS से प्रशिक्षण ले रहे थे, तब उन्हों ने भारतीय जनसङ्घ के राजनेता वसन्त गजेन्द्रगढकर और नतालाल जगदा से भी भेंट की। जो कि आगे चल कर भाजपा की गुजरात इकाई को स्थापित करने में सहायता करने वाले बने।
मोदी किशोरावस्था में राष्ट्रीय कैडेट कोर में भर्ती हो गये थे। मोदी की जाति की परम्परा के अनुसार उन के परिवार ने जशोदाबेन चिमनलाल मोदी के साथ इन की सगाई करवा दी और जब ये 18 वर्ष के हुए, तो इन का विवाह करवा दिया गया। विवाह के तुरन्त बाद ही इन्हों ने अपनी पत्नी को परित्याग दिया और घर छोड़ कर चले गये।
मोदी दम्पति ने आधिकारिक रूप से कभी विवाह-विच्छेध नहीं किया। मोदी ने अप्रैल 2014 में महानिर्वाचनों से कुछ समय पहले इस बात की सार्वजनिक रूप से पुष्टि की कि वह विवाहित हैं और उनकी पत्नी जशोदाबेन हैं। विवाह को गुप्त रखा गया था और मोदी ने इसे गुप्त रखा क्योंकि वह पूर्णतः रूप से RSS में प्रचारक नहीं बन पाते।
मोदी ने अगले दो वर्ष पूरे उत्तरी और पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में बिताये। उन्हों ने साक्षात्कारों में बताया कि स्वामी विवेकानन्द द्वारा कलकत्ता के पास स्थापित बेलूर मठ, अल्मोड़ा में अद्वैत आश्रम और राजकोट में रामकृष्ण मिशन का दौरा किया है। प्रत्येक आश्रम में उनका प्रवास बहुत कम समय का था क्यों कि उनके पास आवश्यक महाविद्यालयी शिक्षा की कमी थी। मोदी के जीवन में विवेकानन्द का बहुत प्रभाव रहा है।
मोदी वर्ष 1968 में बेलूर मठ पहुँचे, किन्तु उन्हें वापस कर दिया गया। जिस के बाद उन्हों ने पश्चिम बङ्गाल के कलकत्ता और असम का दौरा किया और सिलीगुड़ी और गुवाहाटी में रुक गये। 1968 से 1969 में दिल्ली और राजस्थान होते हुए गुजरात लौटने से पहले वे अल्मोड़ा के रामकृष्ण आश्रम गये, जहाँ उन्हें फिर से नकार दिया गया।
- ↑ "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल से 13 अप्रैल 2014 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2014.