ग्रोकिपीडिया

Adarshatva (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १७:१०, ३० अक्टूबर २०२५ का अवतरण (सामग्री जोड़ी गयी)

ग्रोकिपीडिया एक AI-चालित विश्वकोश है जिसे ईलॉन् मस्क् की AI कम्पनी xAI ने बनाया है। इस की वेबसाइट् भारतीय मानक समय के अनुसार 28 अक्टूबर 2025 और अमेरिकी समय अनुसार 27 अक्टूबर 2025 को चालू हुई थी।

इस विश्वकोश की सामग्री xAI के भाषा-मॉडल ग्रोक द्वारा निर्मित और अद्यतित की जाती है। The Verge ने दावा किया है कि प्रविष्टियों/पृष्ठों का महत्वपूर्ण हिस्सा विकिपीडिया से लिया गया है , जिन में से कुछ लगभग-लगभग एक समान ही हैं। प्रत्येक पृष्ठ में एक नोट होता है जिस पर लिखा है कि इसकी सटीकता के लिए ग्रोक द्वारा सत्यापन किया गया है। मस्क् ने ग्रोकिपीडिया को विकिपीडिया का एक विकल्प बताया है , जिस का उद्देश्य विकिपीडिया पर लिखे 'दुष्प्रचार' को खत्म करना है।