हिन्दीमूल के अँग्रेजी शब्दों की सूची
यह हिन्दीमूल के अँग्रेजी भाषा में शब्दों की सूची है। हिन्दी के अधिकतर शब्द संस्कृत से उत्पन्न हुए हैं, किन्तु कई शब्द अरबी-तुर्की-फरसीमूल के हैं। कई शब्द तो अँग्रेजी में घुमा-फिरा कर पहुँचे हैं। जिस के कारण कभी-कभी उन का अलग अर्थ और वर्तनी भी होती है और कई शब्दों का तो यूरोपीयकरण हो गया है।। कई शब्द तो भारत में ब्रिटिश राज के दौरान अँग्रेजी में प्रवेश कर गये। ब्रिटिश राज के समय में हिन्दी के जो शब्द अँग्रेजी में चले गये हैं , उन्हें “ आङ्ग्ल-भारतीय ” (Anglo-Indian) शब्द भी कहा जाता है।
A
- Avatar / अवतार् /
यह हिन्दी भाषा के “ अवतार ” शब्द से अँग्रेजी में गया है और इस का अँग्रेजी में भी वही अर्थ है जो कि हिन्दी में है।
- Aloo / आलू /
हिन्दी के “ आलू ” शब्द से है।
B
- Bandana
‘ बाँधना ’ शब्द से।
- Bangle
‘ बाँगड़ी ’ शब्द से।
- Blighty
" ब्रिटेन " (औपनिवेशिक भारत में उपस्थित ब्रिटिश सैनिकों के लिए प्रयोग किया जानेवाला शब्द); यह शब्द हिन्दी के “ विलायती ” शब्द से आया है जो कि अरबी-फारसी/पश्तो के “ ولايتي ” (प्रान्तीय , प्रादेशिक) शब्द से आया है।
- Bungalow
हिन्दी भाषा के “ बङ्गला ” शब्द से , जिस का अर्थ “ बङ्गाली शैली में बना हुआ घर ”।