रहना है तेरी पलकों की छाँव में

भारतपीडिया से

रहना है तेरी पलकों की छाँव में एक भारतीय धारावाहिक है जो अगस्त 2009 और सितम्बर 2010 के बीच भारत में इमेजिन टीवी पर प्रसारित हुआ था। यह धारावाहिक सातों दिन रात्रि 9 बजे प्रसारित होता था। यह एक अनाथ लड़की सुमन की कहानी है जो एक संयुक्त परिवार का हिस्सा बनना चाहती है और जल्द ही उसे इस का अवसर भी मिलता है। यह शो इमेजिन टीवी पर बहुत लोकप्रिय था और इस की TRP भी अच्छी-खासी थी। जब यह समाप्त हुआ , तो इस के स्थान पर गुनाहों का देवता नामक धारावाहिक ने ले ली।

इस धारावाहिक का दूसरा भाग पलकों की छाँव में 2 नाम से दङ्गल चैनल पर प्रसारित हुआ था।

पात्र

  • अम्रपाली दुबे — सुमन कार्तिक प्रतापसिंह (करण की पूर्व-पत्नी ; कार्तिक की पत्नी (मृत)) (2009–2010)
  • सुमीत व्यास — कार्तिक प्रतापसिंघ (करण का पूर्व-साला ; नन्दिनी का पूर्व-पति ; सुमन का विधुर) (2009–2010)
  • शोएब इब्राहिम — करण प्रतापसिंह (कार्तिक का छोटा भाई ; कञ्चन का बड़ा भाई ; सुमन का पूर्व-पति ; पारो का पति ; बेबी सुमन का पिता) (2009–2010)
  • इन्दिरा कृष्णन् — कादम्बरी
  • माधुरी दीक्षित — चन्द्रिका
  • गरिमा जैन — रूबी
  • पायल शुक्ला — कञ्चन प्रतापसिंह (कादम्बरी की बेटी; कार्तिक और करण की छोटी बहन) (2009–2010)
  • सुनयना फोज़दार — नन्दिनी कार्तिक प्रतापसिंह (कार्तिक की पूर्व-पत्नी) (2009–2010)
  • आयाम मेहता — देवेन्द्र सिंह
  • शर्मिली राज — विद्या
  • रुबिना शेर्गिल — गुड्डी
  • मनीष नागदेव — तन्मय
  • श्वेता रस्तोगी — पारो करण प्रतापसिंह (करण की पत्नी; बेबी सुमन की माँ) (2010)
  • श्रेया बिष्ट — निहारिका (कार्तिक की एकतरफा प्रेमिका; सुमन की हत्यारी) (2010)