मेनू टॉगल करें
Toggle personal menu
लॉग-इन नहीं किया है
Your IP address will be publicly visible if you make any edits.

ज़ेबा बख्तियार

भारतपीडिया से
WikiDwarf (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०१:०४, १० फ़रवरी २०२१ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:जीवनी स्रोतहीन साँचा:Infobox person

ज़ेबा बख्तियार पाकिस्तान में जन्मी एक अभिनेत्री हैं।[१]

व्यक्तिगत जीवन

जेबा का जन्म 5 नवंबर 1965 को पाकिस्तान में हुआ था, जेबा का असली नाम शाहीन था। उन्होंने लाहौर और कतार से अपनी पढ़ाई पूरी की।

पढ़ाई के बाद जेबा ने पाकिस्तान में छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और अनारकली में अहम रोल निभाया। अनारकली में जेबा के अभिनय को खूब सराहा गया। इन्‍हें राज कपूर की आखिरी हिरोइन कहना भी गलत नहीं होगा। राज कपूर जेबा को फिल्‍म 'हिना' से इंट्रोड्यूस करना चाहते थे, लेकिन अचानक उनकी मृत्‍यु हो गई। उनकी मृत्‍यु के बाद फिल्‍म का निर्देशन रणधीर कपूर ने किया और हिना के तौर पर जेबा भारत में पहचानी गईं।इस फिल्म में ऋषि कपूर और अश्विनी भावे मुख्य भूमिका में थे। जेबा का करियर बॉलीवुड में नहीं चला था तो वो वापस पाकिस्तान चली गईं और वहां कई फिल्मों में काम किया।जेबा बख्‍तियार ने चार बार शादियां की जिनमें सबसे पहले उन्होंने सलमान वालियानी से शादी की और उसके बाद उन्हें एक बेटी हुई और कुछ समय बाद पति से तलाक हो गया।इसके बाद जेबा बख्‍तियार ने फेमस सिंगर अदनान सामी से शादी की और एक लड़के को जन्म दिया लेकिन दो साल बाद उनसे भी अलग हो गई।अदनान के बाद जेबा बख्‍तियार ने जावेद जाफरी से शादी की और उसके बाद सोहेल खान लेगरी से। जेबा अदनान से तलाक और उसके बाद बेटे अजान की कस्‍टडी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं।

फिल्मी सफर

हिना 1991

प्रमुख फिल्में

पुरस्कार

सन्दर्भ

साँचा:टिप्पणीसूची

बाहरी कड़ियाँ