मेनू टॉगल करें
Toggle personal menu
लॉग-इन नहीं किया है
Your IP address will be publicly visible if you make any edits.

ऐतिहासिक सामग्री

भारतपीडिया से
WikiDwarf (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १५:५७, ४ जुलाई २०२१ का अवतरण (नया लेख बनाया गया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक ऐतिहासिक सामग्री

विश्व के प्राचीन इतिहास को जानना एक कठिन प्रक्रिया है। उस समय आधुनिक विश्व के साधन उपलब्ध नहीं थे। लेकिन पुराण, इतिवृत्त, आख्यायिका, उदाहरण, धर्मशास्त्र और अर्थशास्त्र में प्राचीन आर्यों के इतिहास को पाया जा सकता है।साँचा:Ref label किसी देश के इतिहास का अध्ययन करने के लिए इस सभी सामग्री को दो भागों में बाँटा जा सकता है- साहित्यिक तथा पुरातात्विक

साहित्यिक सामग्री को पहले दो भागों में विभक्त किया जाता है- धार्मिक साहित्य तथा इहलोकपरक साहित्य। इसमें धार्मिक साहित्य भी दो प्रकार का है- ब्राह्मण ग्रंथ तथा अब्राह्मण ग्रंथ। इहलोकपरक साहित्य में ऐतिहासिक, अर्ध ऐतिहासिक, विदेशी विवरण, जीवनियाँ, कल्पना प्रधान तथा गल्प साहित्य आते हैं। पुरातात्विक सामग्रियों में अभिलेख, प्राचीन स्मारक और मुद्राएँ आते हैं।

टीका-टिप्पणी

   क.    साँचा:Note label पुराणमितिवृत्तमाख्यायिकोदाहरणं धर्मशास्त्रचेतिहासः