मेनू टॉगल करें
Toggle personal menu
लॉग-इन नहीं किया है
Your IP address will be publicly visible if you make any edits.

अलकापुरी

भारतपीडिया से
WikiDwarf (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०८:५६, १६ जून २०२० का अवतरण (नया लेख बनाया गया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अलकापुरी, जिसे कभी अल्कापुरी भी कहा जाता है, हिन्दू धर्म के अनुसार एक पौराणीक नगर है यह यक्षों के स्वामी, धन के देवता कुबेर की नगरी है.[१] महाभारत में इस नगरी का उल्लेख यक्षों की नगरी के रूप में आता है. इस नगरी की तुलआ देवों के राजा इंद्र की राजधानी से की जाती है. [२] कालिदास द्वारा उनके रचित्त मेघदूत में अलकापुरी का उल्लेख एवं वर्णन किया है। ऐसी अलकापुरी हिमालय में कैलास पर्वत के निकट अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है।

ग्रंथों में

कालिदास ने मेघदूत में इसे यक्षों के राजा कुबेर की राजधानी बताया है।

साँचा:Cquote

उनके अनुसार अलकापुरी की स्थिति कैलास पर्वत पर गंगा के निकट थी।

साँचा:Cquote

इस श्लोक में तस्योत्संगे से अभिप्राय है - उस पर्वत अर्थात कैलास [३] के निकट स्थित है। कैलास के निकट ही कवि ने मानसरोवर की स्थिति भी बताई है

साँचा:Cquote


यह भी संभव है कि उस समय या उससे पूर्व कैलास के निकट वर्तमान तिब्बत में किसी पर्वतीय जाति अथवा यक्षों की नगरी का अस्तित्त्व रहा हो। कवि ने उत्तरमेघ के प्रारंभ में जो वर्णन दिया है वह कुछ काल्पनिक किन्तु कुछ सीमा तक तथ्य पर आधारित है, अतः इस अनुमान को सर्वथा असंगत नहीं माना जा सकता है। इसी श्लोक कवि ने गंगा नदी का उल्लेख अलकापुरी के निकट ही किया है, जबकि वर्तमान भौगोलिक स्थिति के अनुसार भी गंगा का एक स्रोत - अलकनंदा नदी भी कैलास पर्वत के निकट ही प्रवाहित होती है। यह अलकनंदा गंगा की ही सहायक नदी है।

सन्दर्भ

साँचा:टिप्पणीसूची

बाहरी कड़ियाँ

  1. (Kramrisch, Stella). 1994. The Presence of Siva साँचा:Webarchive, p.137
  2. Meghadūta
  3. मेघदूत पूर्वमेघ, 60-64