शैतानी धर्म

भारतपीडिया से
WikiDwarf (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित २३:४८, २६ सितम्बर २०२० का अवतरण (नया लेख बनाया गया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शैतानी धर्म (अंग्रेज़ी : Satanism) कई अर्ध-धार्मिक साम्प्रदायों का नाम है जो एक अच्छे ईश्वर के बजाय दुष्ट शैतान को मानते हैं। इनमें से कुछ शैतान को एक देवता मानकर उसकी सही में पूजा करते हैं, पर कुछ अन्य नास्तिक होते हैं और "शैतान" शब्द का अर्थ इस दुनिया की काम-वासना और लालच के लिये लगाते हैं। ये शैतानवादी असल में परम्परागत धर्मों की खिल्ली उड़ाने के लिये ही दुष्टता के प्रतीक की पूजा करते हैं। इनकी पूजा पद्धतियों में ज़्यादातर पशुबलि, नरबलि, हत्या और आत्महत्या जैसी गन्दी चीज़ें होती हैं। परम्परागत शैतानवादी काला जादू भी करते हैं।