More actions
ऍम् ऍक्स् प्लेयर एक भारतीय वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो ऑन डिमाण्ड (वीओडी) ऐप् है। जिसे हाल ही में अमेजन भारत ने अधिग्रहित किया है। इसका नया नाम अमेजन ऍम् ऍक्स् प्लेयर (Amazon MX Player) है। इस ऐप् का निर्माण एमएक्स मीडिया ऍण्ड एण्टरटेनमेण्ट (पुराना नाम जे2 इण्टरएक्टिव) ने किया था। वर्तमान में यह विज्ञापन-आधारित मॉडल पर काम कर रहा है और इसमें 12 भाषाओं में 1,50,000 घण्टे से अधिक की स्ट्रीमिंग सामग्री उपलब्ध है। यह ऐप iOS, Android तथा वेब पर प्रयोग के लिए उपलब्ध है। विश्व स्तर पर इसके 28 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।