जोश (ऐप्)

भारतपीडिया से
Adarshatva (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित २०:१५, २५ जनवरी २०२५ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:Infobox software

जोश ऐप् (JOSH के रूप में लिखा जाता है) वीडियो-साझा सोशल नेटवर्किङ्ग ऐप् है। इसका स्वामित्व बेंगलुरु में स्थित VerSe Innovation नामक कम्पनी के पास है। यह एक लघु वीडियो ऐप् है जिसे जून 2020 में भारत-सरकार द्वारा टिकटॉक और अन्य चीनी ऐपों पर प्रतिबन्ध लगाने के तुरन्त बाद लॉञ्च् किया गया था। ऐप् के संस्थापकों ने ऐप् को भारत का इंस्टाग्राम के रूप में बढ़ावा दिया है। जो भारत की भाषाएँ बोलने वाले भारतीय दर्शकों को केन्द्रित कर बनाया गया है। जोश 2021 में भारत के शीर्ष 10 सबसे अधिक डाउनलोड किए गए सामाजिक और मनोरञ्जन ऐपों में से एक था और अप्रैल 2022 के अनुसार इसके 15 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता थे।

यह ऐप् आत्मनिर्भर भारत अभियान के तत्वावधान में और भारत में गूगल तथा फेसबुक की द्वयाधिकार (द्वि-अधिकार duopoly) का मुकाबला करने के लिए लॉञ्च् किया गया था। जोश की मूल कम्पनी VerSe Innovation pvt. Ltd. डेलीहण्ट की भी मालिक है, जो एक सामग्री और समाचार सङ्ग्राहक ऐप् है।