More actions
उत्तर प्रदेश विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, २०२० उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा बलात् धर्म-परिवर्तन को बन्द करने तथा इस प्रकार के कृत्य करने वालों पर कार्रवाई करने करने के लिए बनायी गयी एक विधि है। उत्तर प्रदेश के राज्य-मन्त्रिमण्डल ने २४ नवम्बर २०२० को इस अध्यादेश को स्वीकृति दी। जिसके बाद राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा २८ नवम्बर २०२० को स्वीकृत और हस्ताक्षरित किया गया।
भारत गणराज्य की वापपन्थी मीडिया तथा भाजपा-विरोधी मीडिया द्वारा इस अध्यादेश को “लव जिहाद विधि” भी कहा जाता है और इस मीडिया के अनुसार यह अध्यादेश मुस्लिम-विरोधी है। वहीं भारत गणराज्य के कई लोगों का यह भी कहना कि इस अध्यादेश में किसी भी धर्म/पन्थ को वरीयता नहीं दी गयी है। इसीलिए यह अध्यादेश पन्थनिरपेक्ष है।
यह विधि धर्म संपरिवर्तन को गैर-जमानती अपराध बनाता है। यदि धर्म संपरिवर्तन गलत जानकारी, अवैध तरीके, बलपूर्वक, प्रलोभन या अन्य कथित कपटपूर्ण साधनों के माध्यम से किया जाता है, तो इसके लिए 10 वर्ष तक का कारावास का दण्ड हो सकता है। इस कानून में यह भी आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश में विवाह के लिए धर्म संपरिवर्तन को जनपद मजिस्ट्रेट से स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। इस कानून में सामूहिक धर्म संपरिवर्तन के लिए कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें सामूहिक धर्म संपरिवर्तन में शामिल सामाजिक सङ्गठनों की पञ्जीकरण निरस्त करना भी शामिल है।