नरेन्द्र मोदी

Adarshatva (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित २१:४३, २८ अगस्त २०२५ का अवतरण

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (जन्म 17 सितम्बर 1950) एक भारतीय राजनेता हैं जो कि वर्ष 2014 से भारत गणराज्य के प्रधानमन्त्री हैं। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमन्त्री भी रहे हैं और वर्तमान में वाराणसी से सांसद हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक सङ्घ (आरएसएस) के सदस्य हैं जो कि एक सांस्कृतिक सङ्गठन है। वह सब से लम्बे समय तक सेवा करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमन्त्री हैं।