नरेन्द्र मोदी
नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (जन्म 17 सितम्बर 1950) एक भारतीय राजनेता हैं जो कि वर्ष 2014 से भारत गणराज्य के प्रधानमन्त्री हैं। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमन्त्री भी रहे हैं और वर्तमान में वाराणसी से सांसद हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक सङ्घ (RSS) के सदस्य हैं जो कि एक सांस्कृतिक सङ्गठन है। वह सब से लम्बे समय तक सेवा करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमन्त्री हैं।
मोदी का जन्म और पालन-पोषण बाम्बे राज्य (वर्तमान गुजरात) के वडनगर में हुआ था। जहाँ उन्हों ने अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की। वह आट वर्ष की आयु में RSS से जुड़ गये और वे 1971 में गुजरात में सङ्गठन के लिए एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गये। RSS ने उन्हें 1985 में भाजपा में नियुक्त किया और वे 1998 में भाजपा के महासचिव बन गये।
2014 के भारतीय महानिर्वाचनों में मोदी ने भाजपा के नेतृत्व में भाजपा को संसदीय बहुमत मिला, जो 1984 के बाद किसी पार्टी को पहली बार मिला था। उनके प्रशासन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ा और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर खर्च को कम किया गया। मोदी ने एक बहुचर्चित स्वच्छता अभियान आरम्भ किया और पर्यावरण और श्रम विधियों को कमजोर या समाप्त कर दिया। 2016 में उनके बैङ्क नोटों के विमुद्रीकरण और 2017 में 'वस्तु एवं सेवा कर को लागू करने ने विवाद खड़ा कर दिया।