अग्नि देव

भारतपीडिया से
2409:4051:8c:185:2af4:912c:79c:e386 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित १२:३८, १ अगस्त २०२१ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:हिन्दू देवी देवता ज्ञानसन्दूक अग्नि हिन्दू धर्म में आग के देवता हैं। वो सभी देवताओं के लिये यज्ञ-वस्तु भरण करने का माध्यम माने जाते हैं -- इसलिये उनकी उपाधि भारत है। वैदिक काल से अग्नि सबसे ऊँचे देवों में से हैं। पौराणिक युग में अग्नि पुराण नामक एक ग्रन्थ भी रचित हुआ। हिन्दू धर्म विधि में यज्ञ, हवन और विवाहों में अग्नि द्वारा ही देवताओं की पूजा की जाती है।

परिवार

सामूहिक यज्ञ नामक पुस्तक के अनुसार अग्नि की पत्नी का नाम स्वाहा और स्वधा था जो कि दक्ष प्रजापति तथा प्रसूति की पुत्री थीं।[१] उनके चार पुत्र पावक, पवमान,शुचि तथा स्वारोचिष थे। इन्हीं में से एक द्वितीय मनु स्वरोचिष मनु हुए तथा इन्हीं तीनों से ४५ प्रकार के अग्नियों का प्राकट्य हुआ।[२]

सन्दर्भ

  1. अग्नेः पत्नी तथा स्वाहा धूम्रोर्णतु यमस्यतु ।।
  2. भागवत

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:हिन्दू देवी देवता साँचा:ऋग्वेद

अग्निदेव-भारतकोश