किरण खेर

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित २१:३७, २७ अगस्त २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.5)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Infobox officeholder

किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्रीराजनेत्री हैं। वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। वह अनुपम खेर की पत्नी हैं।

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की।

व्यक्तिगत जीवन

किरण का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। किरण के जन्म के बाद उनका परिवार चंडीगढ़ चला आया जहां उनका पालन-पोषण हुआ। किरण की आरम्भिक शिक्षा चंडीगढ़ से हुई, जबकि चंडीगढ़ के ही इंडियन थिएटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया। किरण का विवाह मुम्बई में रहने वाले उद्योगपति गौतम बेरी के साथ हुई। हालांकि, जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। जिस साल किरण का गौतम से तलाक हुआ, उसी साल यानी 1985 में उनकी शादी फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से हुई। पहले पति से किरण को एक बेटा है, जिसका नाम सिंकदर खेर है।

सामाजिक कार्यों में सक्रियता

किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान 'लाडली' में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान 'रोको कैंसर' से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। उन्होंने देश भर में पार्टी के लिए प्रचार भी किया। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया। इसी साल उन्होंने अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया। किरण ने चंडीगढ़ में इस आंदोलन का समर्थन किया। जब अन्ना के आंदोलन के बाद टीम के कुछ सदस्यों ने आम आदमी पार्टी (AAP) बनाने का फैसला किया, तो उन्होंने इस बात का विरोध किया था।

फिल्मी सफर

किरण खेर ने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से किया था। उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी के साथ 'सरदारी बेगम' में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से छोड़ी। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने सराहना की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में मां के किरदार ही ज्यादातर निभाए, जो सुपरहिट रहे।

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2014 पंजाब 1984 सहकलाकार-: दिलजीत दोसांझ
2007 ओम शाँति ओम
2007 अपने रवि
2007 जस्ट मैरिड
2006 कभी अलविदा ना कहना कमलजीत (कमल) सरन
2006 आई सी यू
2006 रंग दे बसंती
2006 फ़ना
2005 द राइज़िंग
2004 हम तुम
2004 वीर-ज़ारा
2004 मैं हूँ ना मधु शर्मा
2002 कर्ज़ सावित्री देवी
2002 देवदास
2001 एहसास
1996 सरदारी बेगम
1995 करन अर्जुन
1988 पेस्तॉन जी

पुरस्कार एवं सम्मान

  • 1997: नेशनल फिल्म अवॉर्ड (सरदारी बेगम)
  • 2000: नेशनल फिल्म अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस (बारीवाली)
  • 2003: IIFA बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड (देवदास)
  • 2003: लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रॉन्ज लेपर्ड अवॉर्ड (साइलेंट वाटर)
  • 2003: कराची इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर फॉर लीडिंग रोल (साइलेंट वाटर)
  • 2006: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (रंग दे बसंती)
  • 2010: अप्सरा अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल (कुर्बान)
  • 2011: कलर्स गोल्डन पेटल अवॉर्ड फॉर मोस्ट मनोरंजक पर्सनैलिटी
  • 2012: कलर्स गोल्डन पेटल अवॉर्ड फॉर मोस्ट दिलदार पर्सनैलिटी[१]

सन्दर्भ

  1. "किरण खेर". मूल से 26 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जून 2015.

साँचा:श्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार