जेनेलिया डिसूज़ा

भारतपीडिया से
imported>रोहित साव27 द्वारा परिवर्तित ०२:५७, १५ मई २०२१ का अवतरण (2409:4064:2082:290E:0:0:242D:70A0 (Talk) के संपादनों को हटाकर InternetArchiveBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Infobox actor जेनेलिया डिसूज़ा (साँचा:Lang-en, जन्म ५ अगस्त १९८७), एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई तेलगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़मलयालम फ़िल्मों में अभिनय किया है। पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के चलते मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तुझे मेरी कसम (२००३) से की थी। उसके बाद उन्हें अपनी फ़िल्म बॉयज़ के ज़रिए लोकप्रियता हासिल हुई और उन्होंने तेलगु सिनेमा में अपने कदम बढ़ाए।

जेनेलिया ने अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (तेलगु) २००६ में बनी रोमांस फ़िल्म बोमरिलू में अपने अभिनय से प्राप्त किया और उनकी इस भूमिका को समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा। २००८ में उन्होंने संतोष सुब्रमनियम जो बोमरिलू की तमिल पुनार्निर्मिति थी और बॉलीवुड फ़िल्म जाने तू या जाने ना में भूमिका अदा की। अभिनय के साथ ही उन्होंने टेलिविज़न शो बिग स्विच की भी मेज़बानी की है व साथ ही साथ वे फैंटा, वर्जिन मोबाइल इण्डिया, फास्टट्रैक, एलजी मोबाइल, गार्नियर लाइट, मार्गो व पर्क इण्डिया की ब्रैंड अम्बैसिडर भी है।[१]

प्रारंभिक जीवन और शैक्षिक पृष्ठभूमि

२०१० में डिसूज़ा अपने परिवार के साथ। बाएँ से दाएँ उनके पिता नील डिसूज़ा, माँ जीनेट डिसूज़ा, स्वयं और अंत में भाई नाइजल डिसूज़ा।

मुंबई में मंग्लोरियाई कैथोलिक परिवार में जन्मी डिसूज़ा का, पालन पोषण एक रोमन कैथोलिक के रूप में बांद्रा में हुआ। उनकी माँ जेनेट डिसूज़ा एक बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी की भूतपूर्व प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डाइरेक्टर) है जिन्होंने २००४ में अपनी नौकरी जेनेलिया के करियर में सहायता प्रदान करने के लिए छोड़ दी। उनके पिता नील डिसूज़ा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में एक उच्चाधिकारी है। जेनेलिया का नाइजल डिसूज़ा नाम का एक छोटा भाई है जो मुंबई शेयर बाजार में कार्य करता है। डिसूज़ा के मुताबिक उनका नाम "जेनेलिया" का अर्थ है "मुश्किल से पाई जाने वाली" और यह उन्के मातापिता जेनेट व नील का मिश्रित नाम है। उन्हें अक्सर उनके घरेलु नाम जीनु से पुकारा जाता है।

डिसूज़ा ने अपनी पढ़ाई अपोस्टोलिक कारमेल हाई स्कूल, बांद्रा से की और बाद में मैनेजमेंट शिक्षा में उपाधि के लिए सेंट ऐंड्रूज़ कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने अपनी उपाधि तुझे मेरी कसम में कार्य करते वक्त प्राप्त् की और उसके बाद इनका विचार किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य करने का था। उन्हें कॉलेज में खेल और पढ़ाई में रुचि थी और वे एक राज्य स्तरीय एथलीट व राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रही हैं।

डिसूज़ा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत १५ वर्ष की उम्र से की जहां उन्हें एक शादी में देखा गया था। उनका चुनाव पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ किया गया जो उनकी परीक्षा से दो दिन पहले ही थी। शुरुआत में परीक्षा के चलते उन्होंने मना कर दिया परन्तु निर्देशक ने उन्हें चित्रीकरण के लिए मना लिया। इस विज्ञापन के कारण उन्हें बड़ी प्रसिद्धि प्राप्त हुई। उन्होंने बाद में फ़ेयर एंड लवली २००३ क्रिकेट विश्वकप के विज्ञापन में कृष्णामाचारी श्रीकांत के साथ अभिनय किया।

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
२००३ तुझे मेरी कसम
२००४ मस्ती बिन्दिया
२००८ जाने तू या जाने ना अदिति
२००८ मेरे बाप पहले आप शिखा कपूर
२०१० चांस पे डांस टीना शर्मा
२०११ फोर्स माया
२०१२ तेरे नाल लव हो गया मिनी
२०१३ इट्स माई लाइफ नताली
२०१४ जय हो सुमन
लई भारी स्वयं
२०१६ फोर्स 2 माया

सन्दर्भ

  1. "मस्ती फेम जेनेलिया डिसूजा का जन्मदिन है आज". पत्रिका समाचार समूह. २६ जुलाई २०१४. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ जुलाई २०१४.

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:Imdb name