दे घुमा के

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०५:१५, २८ सितम्बर २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Song infobox "दे घुमा के" भारतीय संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी द्वारा रचित और शंकर महादेवन और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया गीत है। यह २०११ विश्व कप क्रिकेट का आधिकारिक थीम साँग है। यह गीत 31 दिसम्बर को जारी किया गया था। आधिकारिक गीत 'दे घुमा के' को हिंदी, बंगला और सिंहली भाषाओं में तैयार किया गया है।

गीत के बारे में

शंकर महादेवन ने इस गीत के बारे में कहा कि "हमारे इस गीत को विश्व भर में करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक सुनेंगे। यह सोचकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। लोगों को हमारे गीत पर झूमते और नाचते देखकर हमें जो महसूस होगा उसे हम शब्दों में बयाँ नहीं कर सकते।" इसी तरह एहसान ने कहा कि "मैं बहुत खुश हूँ कि हमें इस विश्व कप का हिस्सा बनने का मौका मिला और हमें केवल भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों तक भी अपना गीत पहुँचाने का मौका मिला।"[१]

उद्घाटन समारोह

विश्व कप के दो दिन पहले ढाका में आयोजित किये गये उद्घाटन समारोह में शंकर एहसान लॉय 'दे घुमा के' प्रस्तुत किया।[२]

स्वागत

जारी होने के दो दिनों के भीतर ही, इस गीत को यूट्यूब पर लगभग 7000 हिट प्राप्त हुईं। कई लोग इस गीत को २०१० राष्ट्रमण्डल खेल आधिकारिक गीत की तुलना में बेहतर समझते हैं।[३]

इन्हें भी देखें

संदर्भ और नोट्स

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 जनवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2011.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 फ़रवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2011.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 जनवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2011.

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:Commons साँचा:Wikinews

आधिकारिक जालस्थल