वित्त-मन्त्रालय भारत-सरकार भारत की अर्थव्यवस्था से सम्बन्धित कार्यों कु देखरेख के लिए भारत-सरकार ने वित्--मन्त्रालय का गठन किया है। यह मन्त्रालय कराधान, वित्तीय विधियाँ, वित्तीय संस्थान, पूँजी बाजार, केन्द्रीय एवं प्रादेशिक वित्त, तथा केन्द्रीय बजट-जैसे क्षेत्रों से सम्बन्धित है।

वित्त-मन्त्रालय चार केन्द्रीय नागरिक सेवाओं (भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय लेखा एवं लेखापरीक्षा सेवा, भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सिविल लेखा सेवा) का शीर्ष नियन्त्रण प्राधिकारी है। यह केन्द्रीय वाणिज्य सेवाओं में भारतीय लागत और प्रबन्धन लेखाकार सेवा का भी शीर्ष नियन्त्रण प्राधिकारी है।