कैलाश चन्द्र मेघवाल
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ११:४९, १६ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
कैलाश चन्द्र मेघवाल एक भारतीय राजनेता हैं। वे पूर्व राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वे पूर्व में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रह चुके हैं। और वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। पूर्व में वे टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे। वे राजस्थान सरकार में अनेक बार मंत्री पद पर रह चुके हैं।।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
मेघवाल का जन्म 22 मार्च 1934 को उदयपुर जिले के माजवाड़ा गाँव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा उदयपुर में हुई। उन्होने उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालयके महराना भूपाल कॉलेज से स्नातक किया और यहीं से विधि स्नातक और स्नातकोत्तर भी।[१]
सदस्यता
- 1977-1985 - सदस्य, राजस्थान विधान सभा।
- 1989 - जालौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 9 वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित।
- 1990 -सदस्य, राजस्थान विधान सभा।
- 1993-1998 -सदस्य, राजस्थान विधान सभा।
- 22 सितंबर 2001 -(उपचुनाव) 13 वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित।
- 2004 -14 वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित।
- 2013 -सदस्य, राजस्थान विधान सभा।
उत्तरदायित्व
- 1962 -संयुक्त सचिव, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी. राजस्थान।
- 1969-1975 -संयुक्त सचिव, भारतीय जनसंघ, राजस्थान।
- 1977 -खान एवं भूविज्ञान मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार, पंचायती राज, भेड़ और ऊन, राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री।
- 1978 -कैबिनेट मंत्री, सहकारिता, खान एवं भूविज्ञान, राजस्थान सरकार।
- 1980-1982 -सचिव, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान।
- 1981-1984 -सदस्य, लोक लेखा समिति, राजस्थान विधान सभा।
- 1982-1985 -महासचिव, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान।
- 1987 के बाद उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान।
- 1991-1992 -कैबिनेट मंत्री, सिंचाई और राहत, राजस्थान सरकार।
- 1994-1998 -कैबिनेट मंत्री, गृह, खान और मुद्रण के मंत्रालय, राजस्थान सरकार।
- 2003-2004 -राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता,भारत सरकार।
- 20.12.2013-21.01.2014 -कैबिनेट मंत्री, खान एवं भूविज्ञान, राजस्थान सरकार।
- 22.1.2014 -राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष।
सन्दर्भ
- ↑ "KAILASH CHANDRA MEGHWAL(Criminal & Asset Declaration)in National Election Watch". मूल से 13 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2014.
साँचा:S-start साँचा:S-off साँचा:S-bef साँचा:S-ttl साँचा:S-aft साँचा:S-end