लिसूतू

भारतपीडिया से
imported>YiFeiBot द्वारा परिवर्तित १२:२६, २२ जुलाई २०२१ का अवतरण (Bot: Migrating 1 langlinks, now provided by Wikidata on d:q1013)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Infobox country

लिसूतू या लेसोथो ( अंग्रेजी और सिसोथो; Lesotho; उच्चारण: लिसूतू), आधिकारिक तौर पर 'लिसूतू राजशाही' एक स्थलरुद्ध देश है जो चारों तरफ से सिर्फ एक ही देश दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है। महज 30,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की अनुमानित जनसंख्या 1,800,000 है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर मासेरू है। यह राष्ट्रमंडल का सदस्य है। लेसोथो का अर्थ मोटे तौर पर 'सेसोथो बोलने वाले लोगों का देश" है। देश की 40% जनसंख्या अंतर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे 1.25 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन से कम आमदनी में गुजारा करती है।

इसके पश्चिम और उत्तर में ऑरेंज फ्री स्टेट, पूर्व में नेटाल तथा पूर्वी ग्रीक्वालैंड तथा दक्षिण में केप प्रॉविंस हैं। यहाँ का औसत तापमान लगभग १५.५ डिग्री सेल्सियस रहता है तथा यहाँ की जलवायु शुष्क है। यहाँ लगभग ३० इंच वर्षा हाती हे। यहाँ बाँटू जाति के बासूतो लोग रहते हैं। इसकी पूर्वी सीमा पर १०,००० फुट ऊँचा 'द्राखेन्सबर्ग' नामक पठार है। ऑरेंज प्रमुख नदी है। मुख्यत: गेहूँ, मक्का, सोरघम, जौ, जई, फलियों (बीन), मटर एवं सब्जियों की उपज है। घोड़े, बंदर, भेड़, बकरे, खच्चर आदि प्रमुख पशु हैं।

सन्दर्भ


साँचा:अफ़्रीका

साँचा:अफ़्रीका-आधार साँचा:Authority control