सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
जॉर्ज साइमन ओम
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
== जीवनी == विद्युत चालकों में [[प्रतिरोध]] की खोज करने वाले जर्मन वैज्ञानिक जार्ज साइमन ओम का पूरा जीवन संघर्ष भरा रहा। विद्युत धारा परिचालन की खोज करने वाले ओम प्रोफेसर बनना चाहते थे लेकिन तत्कालीन गतिरोधों ने उन्हें यह सम्मान प्राप्त नहीं करने दिया। ओम को प्रोफेसर का ओहदा मौत से कुछ वर्ष पहले मिला। जर्मनी (तत्कालीन बावेरिया) के एरलांजेन में 16 मार्च 1789 को जन्मे ओम के पिता एक अनपढ़ [[ताला]]साज थे लेकिन पिता ने ओम और उनके भाई बहन की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। इसे विडंबना ही कहेंगे कि पढ़ने से अधिक प्रयोगों में रुचि रखने वाले ओम ने [[विद्युत परिपथ]] से जुड़े एक ऐसे गुण की खोज की जिससे आगे चलकर बिजली की खपत कम करने और उपयोगी चालकों की तलाश का रास्ता तय हुआ। एरलांजेन विश्वविद्यालय में उनकी कालेज शिक्षा हुई। उसी समय इतालवी वैज्ञानिक [[अलेसांद्रो वोल्टा]] ने नये इलेक्ट्रो केमिकल सेल की खोज की थी। ओम ने अपने प्रयोग में पाया कि दिये गये तापमान पर चालक के सिरों पर प्रवाहित किया गया विभवांतर प्राप्त होने वाली धारा के समानुपाती होता है। अपने प्रयोग से उन्होंने पाया कि विभव धारा और प्रतिरोध के बीच मूलभूत संबंध होता है। प्रतिरोध ही वह मूलभूत गुण था जिसकी खोज ओम ने की। ओम ने अच्छे और उपयोगी विद्युत परिपथों के लिए प्रतिरोध जैसा एक मूलभूत गुण खोजा जो चालक में निहित होता है। बेहतर परिणाम के लिए अच्छे चालक की जरूरत प्रतिरोध नामक इसी गुण से तय होती है। ओम ने विद्युत [[परिपथ विश्लेषण]] की बुनियाद डाली। वह उनके प्रेरक पिता ही थे जिन्होंने ओम को इस मुकाम पर पहुंचाया जिससे वह दुनिया को कुछ दे सकने के काबिल बने। विश्वविद्यालयी शिक्षा में ध्यान केंद्रित करने में विफल ओम को वह सही रास्ते पर लाए। पिता ने ओम को सितंबर 1806 में स्विटजरलैंड भेजा। जिस प्रतिरोध के बारे में ओम ने अपना नियम दिया उसके बारे में 1827 में पहली बार 'द गैल्वेनिक सर्किट इनवेस्टिगेटेड मैथमैटिकली' में उनका शोध छपा। इसे काफी देर से वर्ष 1841 में लंदन स्थित [[रॉयल सोसायटी|रायल सोसाइटी]] से मान्यता मिली और उन्हें कोपले पदक से सम्मानित किया गया। जार्ज साइमन ओम ने वैद्युतचालक बल के वितरण की खोज की और प्रतिरोध [[विद्युतवाहक बल]] और [[विद्युत धारा]] के परिमाण में एक निश्चित संबंध स्थापित किया। प्रयोग की मान्यता को लेकर आशंकित ओम ने इसे सिद्धांत रूप में भी तैयार किया। लेकिन हुआ वही जिसका डर था। उन्होंने धारा के प्रतिकूल बीड़ा उठाया था। उन्होंने भौतिकी का सिद्धांत उस समय पेश किया जब जर्मनी में भौतिक विज्ञान को गणितीय दृष्टिकोण से मान्यता प्राप्त नहीं थी। यही कारण है कि खोज को वह प्रसिद्धि नहीं मिली जिसकी वह हकदार थी। [[सर्किट डिजाइन]] करते समय प्रतिरोध की अनदेखी नहीं की जा सकती। बिजली के सुगमता से परिचालन में प्रतिरोध का महत्व काफी है। रायल सोसाइटी की मान्यता ने प्रतिरोध की खोज को [[पारस पत्थर]] सा स्पर्श दिया। वर्ष 1854 में ओम का निधन हो गया। इससे ठीक दो साल पहले उन्हें 1852 में प्रोफेसर की मान्यता दी गयी जो उनकी दिली ख्वाहिश थी। [[श्रेणी:वैज्ञानिक]]
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)