सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
दोमिनिकन गणराज्य
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
== परिचय == यह जनतंत्र इंडीज के [[हिस्सपैनियाला]] (Hispaniola) द्वीप के दो तिहाई भाग में तथा बीऐटा (Beata), कैटालिना, सोने (Saona), ऑल्टो वीलो (Alto velo), कैटालिनिटा (Catalinita) तथा अन्य कई द्वीपिकाओं (Islets) पर फैला हुआ है। इस जनतंत्र की राजधानी [[सान्तो दोमिन्गो]] (Santo Domingo) है। यह नगर डोमिनिकैन का सबसे बड़ा नगर है। यह जनतंत्र पूर्व में माना पैसेज (Mona passage), पश्चिम में हैटी, उत्तर में [[ऐटलैंटिक महासागर]] तथा दक्षिण में [[कैरिबीऐन सागर]] से घिरा हुआ है। इसकी तटरेखा ८७० मील लंबी है। एंग्गान्यो (Engano) अंतरीप से लेकर [[हैटी]] की सीमा तक यह सर्वाधिक लंबा (२४० मील) है और बीऐटा अंतरीप से लेकर ईसावेला (Isabela) अंतरीप तक यह सर्वाधिक चौड़ा (१७०) है। इस जनतंत्र में सुदूर पश्चिम में बृहद् मरूभूमि है। साधारणतया यह जनतंत्र पहाड़ी है। यहाँ की मुख्य पर्वतमाला कॉरदियेरा (Cordillera) सेंट्रल है जो पूर्व से पश्चिम जाती हुई, जनतंत्र को दो भागों में विभक्त करती है। इस पर्वतमाला में [[चीड़]] के जंगल हैं। ट्रहीयो (Trujillo) पर्वत वेस्ट इंडीज में देश की सर्वोच्च ऊँचाई (१०,३१९ फुट) तथा एंरिक्यूइलो (Enriquillo) झील जो कि समुद्रतल १४४ से फुट नीची है, न्यूनतम नीचाई है। याकी डेल नॉर्टे (Yaque del Norte), याकी डेल सर (Sur) और यूना (Yuna) देश की मुख्य नदियाँ हैं। {{Dominican Republic Labelled Map}}<br /> जाड़े में यहाँ का औसत ताप १८ डिग्री से लेकर २९ डिग्री सें० तक तथा गर्मी में २३ डिग्री से लेकर ३५ डिग्री सें० तक रहता है। तटीय मैदान में वार्षिक औसत ताप २५ डिग्री सें० रहता है। जबकि कॉरिदियेरा सेंट़ल में औसत ताप २० डिग्री सें० रहता है। वर्षा का वार्षिक औसत पूर्वी क्षेत्र में ५३ इंच, उत्तर-पूर्व में ८२ इंच में तथा पश्चिम १७.४ इंच है। वर्षा यहाँ मई से नवंबर तक हाती है। [[महोगनी]] तथा [[अनन्नास]] डोमिनिकैन की विशेष वनस्पतियाँ हैं। यहाँ जंगली सुअर और जूटिया (कृंतक) पर्वतीय क्षेत्र में पाए जाते है। कई प्रकार के [[कबूतर]], बतख तथा फाख्ता मौसमी पक्षी हैं। अमरीकन घड़ियाल तथा राजहंस एंरिक्यूइलो झील में पाए जाते हैं। लगभग ९,९०० वर्ग मील भूमि खेती योग्य है। [[कृषि]] यहाँ की जनता का मुख्य उद्यम है। सीबाओ (Cibao) की घाटी यहाँ का प्रमुख कृषि केंद्र है। उत्तरी तथा दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में [[गन्ना]] बड़े परिमाण में उगाया जाता है। गन्ने के अतिरिक्त कॉफी, कोको, तंबाकू और केला अन्य कृषि पदार्थ हैं, निका निर्यात होता है। धान, मटर, आलू, नारियल, सम, संतरा, अनन्नास, केला, मक्का और यूका की खेती होती है। पशुपालन बहुत सीमित है, परंतु सरकार इसकी वृद्धि के लिये प्रयत्नशील है। मत्स्य उद्योग अविकसित है, यद्यपि जनतंत्र को घेरे हुए जल में पर्याप्त मत्स्य हैं। लोहा, निकल, चाँदी, सोना, यूरेनियम, सीस, जस्ता और टीन यहँ के विशेष खनिज हैं। संगमरमर, जिप्सम, ताँबा तथा टैवरटाइन का भी लत्खनन हाता है। बाराओना (Barahona) के समीप दस मील लंबा ठोस नमक का साल्ट काउंटेन है और यह विश्व का सबसे बड़ा ज्ञात [[नमक]] निक्षेप है। [[शराब]] बनाना, [[चीनी]] बनाना, नमक का उत्खनन, समेंट, चाकलेट बनाना, सूती वस्त्र, आटा पीसना, ऐल्यूमिनियम के फर्नीचर बनाना यहाँ के मुख्य उद्योग हैं।
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)