सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
पारिभाषिक शब्दावली
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
====अखिल भारतीय शब्दावली की निर्माणपद्धति==== अखिल भारतीय शब्दावली निर्माण के लिए जिस पद्धति को अपनाया गया, उसमें सबसे पहले प्रयास यह किया गया कि वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग विषय-विशेष की आधारभूत शब्दावली की सूची को अंग्रेजी में तैयार करता। यह सूची उन शब्दों का संकलन होती, जिन्हें अखिल भारतीय प्रयोग के लिए स्वीकार किया जा सकता था। उसके बाद तैयार सूची की प्रतियाँ देश के सभी राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डलों को इस अनुरोध के साथ भेजी जातीं कि वे इस सूची को अपने भाषायी क्षेत्र में किसी ऐसे विद्वान के पास भेजें जो विषय-विशेष का विशेषज्ञ तो हो ही, साथ ही वह अपनी भाषा में उस विषय विशेष में व्यवहत/प्रयुक्त होने वाले वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दों से भली प्रकार से परिचित भी हों। वह विशेषज्ञ उसी सूची में शामिल अंग्रेजी में लिखित तकनीकी शब्दों के पर्याय अपनी भाषा में से संकलित करता और फिर उन्हें आयोग के पास भेज देता। भाषायी क्षेत्र की दृष्टि से ये स्वयं में मानक पर्याय होते। लेकिन इतना कार्य करके वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा अखिल भारतीय शब्दावली के पर्याय निश्चित निर्धारित नहीं कर लिए जाते। सभी राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डलों से प्राप्त सूचियों में शामिल अंग्रेजी शब्दों के मानक पर्यायों को सारणीबद्ध करके उन्हें अखिल भारतीय संगोष्ठियों में भी प्रस्तुत किया जाता था। इन सूचियों में आयोग द्वारा उन शब्दों के लिए अनुमोदित पर्याय भी दिए रहते थे। इन संगोष्ठियों में राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डलों द्वारा नामित विद्वान और कुछ भाषाविद आमन्त्रित किए जाते थे। ये संगोष्ठियाँ देश के विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाती थीं। संगोष्ठियों में आमन्त्रित विद्वान सारणीबद्ध पर्यायों में से उस शब्द को चुनने की कोशिश करते जो देश की सभी अथवा अधिकांश भाषाओं में स्वीकार्य हो। इसके अलावा, ऐसा भी होता कि यदि उपलब्ध पर्यायों में से कोई पर्याय कसौटी पर खरा नहीं उतरता तो संगोष्ठियों में आमन्त्रित भाषाविद ऐसा नया पर्याय 'गढ़ने में मदद करते जो अखिल भारतीय स्तर पर व्यवहार में लाया जा सके। इस तरह अखिल भारतीय शब्दावली के पर्याय निर्धारित किए जाते। उक्त प्रक्रिया को अपनाकर आयोग ने संगोष्ठियों, प्रमुख विषय विशेषज्ञों और भाषा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय शब्दावलियाँ निर्मित करने की दिशा में कार्य आरम्भ किया। इस प्रकार संकलित विभिन्न विषयों के शब्द 'अखिल भारतीय शब्दावली' कहलाते हैं। आयोग ने सबसे पहले 1985 में 'अखिल भारतीय शब्दावली-खगोलिकी' प्रकाशित की। इसके पश्चात अर्थशास्त्र और वाणिज्य, भूगोल, गणित, समाजविज्ञान एवं सांस्कृतिक विज्ञान (सभी 1986 में), भौतिकी (1987), जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भाषा विषान, समुद्रविज्ञान, और भूविज्ञान, (1990), शिक्षा, मनोविज्ञान तथा मनोरोगविज्ञान, सांख्यिकी (1991), प्रायोगिक भूगोल (1992), सिविल इंजीनियरी, मानव भूगोल (1993), भूविज्ञान (1995) आयुर्विज्ञान (1996) आदि विषयों की अखिल भारतीय शब्दावलियां प्रकाशित की गई। आयोग इन शब्दावलियों को देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों, भाषाविदों, लेखकों, अनुवादकों, कोशकारों, पत्रकारों एवं राज्य के पाठ्य-पुस्तक निर्माण मण्डलों को निःशुल्क वितरित करता है। इसके अलावा, आयोग ने उक्त सभी अखिल भारतीय शब्दावलियों को एक ग्रन्थ में उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया। आयोग ने इसे 'समेकित अखिल भारतीय शब्द संग्रह' (Comprehensive Glossary of Pan-indian Terms) नाम से वर्ष 2002 में हरियाणा साहित्य अकादमी के तत्वावधान में प्रकाशित किया। वह अंग्रेजी-रोमन-हिन्दी में तैयार किया गया शब्द-संग्रह है।
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)