सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
आदम
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
===सब से पहली चीज़ें=== ख़ुशबू- हज़रत इब्ने अब्बास रज़िअल्लाहू अन्हूँ की रिवायत है कि जब आदम अलैहिस्सलाम दुनिया में तशरीफ़ लाये तो इनके साथ जन्नत की हवा थी। जो जन्नत के दरख़्तों और वादियों के साथ जुड़ी थी। लिहाज़ा दुनिया में ख़ुशबू जन्नत की हवा की वजह से है। '''हजर-ए-असवदः-''' हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जब दुनिया में तशरीफ़ लाये तो '''हजर-ए-असवद''' यानी '''काला पत्थर''' (जो क़ाबा की दीवार में लगा हुआ है) भी आपके साथ था। अबु याहया रज़िअल्लाहू अन्हूँ से रिवायत है कि एक दिन हम [[मस्जिद अल-हरम]] में बैठे हुए थे। हज़रत मुजाहिद रज़ी० ने हजर-ए-असवद की तरफ़ इशारा करते हुए फ़रमाया- “तुम इसको देख रहे हो”….. मैंने कहा- “क्या हजर यानि पत्थर की तरफ़?” उन्होंने फिर फ़रमाया- “अल्लाह की क़सम हज़रत इब्ने अब्बास रज़िअल्लाहू अन्हूँ ने हम से बयान किया कि “बेशक यह सफ़ेद याक़ूत है जो आदम अलैहिस्सलाम के साथ जन्नत से आया था वह इसके साथ अपने आँसू साफ़ करते थे। जब आप दुनिया में तशरीफ़ लाये तो आपके आँसू ही नहीं थमते थे। यहाँ तक कि वह दोबारा वापिस लौट गए (यानि दुनिया से पर्दा फ़रमा गए) ….. यह अरसा एक हज़ार साल बनता है इसके बाद फिर कभी इब्लीस उनको बहकाने पर क़ादिर न हो सका।” ….मैंने कहा- “ऐ अबुल हज्जाज ये काला क्यों है” ….. फ़रमाया- “ज़माना-ए- जाहलियत में हैज़ वाली औरतें इसे छूती थीं।” [[मूसा|हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम]] का असा (लाठी)- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम के साथ मूसा अलैहिस्सलाम का असा भी था। जो जन्नत के पेड़ “रेहान” से बना हुआ था। इसकी लम्बाई “दस ज़राह (गज़)”, मूसा अलैहिस्सलाम के क़द के बराबर थी। ;दूसरी चीज़ेः- ऊपर दी गई चीज़ों के अलावा जो और दूसरी चीज़ें आदम अलैहिस्सलाम के साथ दुनिया में उतारी गईं उनमें- *पेड़ों से निकलने वाला गोंद। *लोहे की सिल। *हथौड़ा। *और [[लोहा|लोहे]] का चिमटा भी शामिल है। जब पहाड़ पर उतरे तो इस पर लोहे की एक शाख़ उगी देखी लिहाज़ा आप हथौड़े के साथ उसे तोड़ने लगे और फ़रमाया ये हथौड़ा इसी की जिन्स या क़िस्म है। वो लोहे की शाख़ पुरानी और कमज़ोर हो चुकी थी जब आपने आग जलाई तो वो पिघल गई फिर आपने उससे “[[छुरी]]” बनाई इसके साथ आप बहुत से काम करते थे। इसके बाद आपने [[तन्दूर]] बनाया कहा जाता ये वही तन्दूर था जो [[नूह]] अलैहिस्सलाम को विरासत में मिला था और “[[तूफ़ाने नूह]]” के वक़्त यही तन्दूर उबला था। [ वल्लाहु आलम ] ;खाने वाली पाकीज़ा चीज़ें – इब्ने उम्र रज़िअल्लाहू अन्हूँ से रिवायत है कि- “जब हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से दुनिया में तशरीफ़ लाये तो आपके सिर पर जन्नती [[पत्ता|पत्तों]] का एक ताज था। कुछ वक़्त बाद यह पत्ते सूख कर गिर गये और इधर उधर बिखर गये। जिस से तमाम [[पवित्र|पाक़ीज़ा]] चीज़ें उग गईं ” इब्ने इस्हाक़ रज़िअल्लाहू अन्हूँ से रिवायत कि- “जब आप जन्नत से तशरीफ़ लाये और एक पहाड़ पर उतरे तो आपके साथ जन्नती पेड़ों के पत्ते थे। उन्होंने वो पत्ते उस पहाड़ पर भी बिखेर दिए। लिहाज़ा तमाम पाकीज़ा फल और मेवे वग़ैरा [[भारत|हिन्द]] में इसी वजह से मिलते है।” क़सामा बिन ज़ुबैर अशअरी रह. रिवायत करते हैं कि- “अल्लाह तआला ने जब हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को जन्नत से निकाला तो उन्हें जन्नती [[फल]] रास्ते के लिये दिये और उनकी ख़ूबियाँ भी बताईं । इसलिये दुनिया के तमाम फल जन्नत के फलों से ताल्लुक़ रखते है। फ़र्क़ यह है कि जन्नत के फल सड़ते नहीं दुनिया के फल सड़ गल जाते हैं।” सारी रिवायतों की रोशनी में यह नतीजा निकलता है कि तमाम पाकीज़ा चीज़ो कि अस्ल जन्नती पत्ते हैं जो आदम अलैहिस्सलाम अपने साथ लाये थे। चूँकि आपको हिन्द में उतारा गया था इस लिए हर तरह का फल यहाँ होता है। अल्लाह तआला ने फ़रमाया- '''“ऐ आदम! बेशक ये तुम्हारा और तुम्हारी बीवी का खुला दुश्मन है। तो ऐसा न हो वो तुम दोनों को जन्नत से निकाल दे फिर मुशक़्क़त में पड़ो। तुम्हारे लिए जन्नत यह है कि न तुम भूखे हो, न लिबास की ज़रूरत हो और ये कि तुम्हें इस में न प्यास लगे और न धूप।”''' (सूरह [[ताहा]], आयात- 116 से 119) जब आदम अलैहिस्सलाम और हव्वा अलैहिस्सलाम जन्नत में थे तो कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती थी ख़ूब आराम से रहते और जन्नत के फल व [[खाना|खाने]] खाते थे। लेकिन जब आप दुनिया में तशरीफ़ लाये तो भूख महसूस हुई और उन्होंने अपने रब से खाना तलब किया। तब [[जिब्राराईल]] अलैहिस्सलाम [[गेहूँ]] की थैली लेकर हाज़िर हुए और सात दाने आपके हाथ पर रखे। उन्होंने कहा- यह तो वह ही चीज़ है जो जन्नत से निकाले जाने का सबब बनी थी …… फिर आदम अलैहिस्सलाम ने कहा- “इसका मैं क्या करुँ …… [[जिब्राईल]] अलैहिस्सलाम ने कहा- “इसे ज़मीन पर फैला दो”…. उन्होंने ऐसा ही किया, फिर अल्लाह तआला ने एक घड़ी में उसको उगा दिया और ये तरीक़ा ज़मीन में बीज डालने का इनकी औलाद में जारी हुआ। जिब्राईल अलैहिस्सलाम ने कहा- “[[फसल]] काटो” उन्होंने ऐसा ही किया। फिर कहा- “फूँक मार कर [[भूसा|भूसे]] को उड़ा दो”,…… फिर फूँक मारकर आपने भूसे को उड़ा दिया और सिर्फ [[बीज|दाने]] रह गये। वो फिर एक पत्थर के पास आये और एक को दूसरे पर रखा। और आदम अलैहिस्सलाम से गेहूँ को इस [[पत्थर]] पर रख कर [[पीसना|पीसने]] को कहा। फिर आपने इसको पीसा। इसी तरह फिर [[आंटा|आटे]] को गूँधना बताया। फिर [[जिब्राईल]] एक पत्थर और लोहा लाये इसको आपस में रगड़ा तो [[आग]] पैदा हो गई आग जलाने के बाद आदम अलैहिस्सलाम ने हुक्म के मुताबिक़ आग पर [[रोटी|रोटी]] बनाई। यह सब से पहली रोटी थी जो तैयार हुई। इस तरह अल्लाह तआला ने आदम अलैहिस्सलाम को बाक़ायदा खेती का तरीक़ा सिखाया और लोहे से इस्तेमाल की चीजें बनाने का हुनर भी सिखाया। ऊपर बयान की गई आयात में अल्लाह तआला के फरमान के मुताबिक़ जो “मुशक़्क़तें” उठाने के ज़िक्र है इनसे मुराद यही तकलीफ़े हैं जो इंसान को अपनी भूख मिटाने के लिए उठानी पड़ती है जैसे ज़मीन में [[हल]] चलाना, [[बीज]] डालना और [[पानी]] से इसे सैराब करना वग़ैरा- वग़ैरा। यानि इंसान को अपनी [[भूख]] मिटाने के लिए ये सारी मुशक़्क़तें उठानी पड़ती है।
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)