सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
आदम
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
===हाबील और क़ाबील=== हाबील और क़ाबील आदम अलैहिस्सलाम के दो बेटो के नाम हैं। ज़मीन पर सबसे पहला [[क़त्ल]] यानी [[हत्या]] क़ाबील ने किया था। उसने अपने भाई हाबील का क़त्ल किया था। क़त्ल की वजह में कुछ इख़्तिलाफ़ है कुछ का मानना है कि इसकी वजह आदम की एक बेटी से [[निकाह]] था जबकि कुछ का मानना है कि क़त्ल की वजह नज़र का क़ुबूल न होना था पर ज़्यादा लोग पहले क़ौल को सही मानते हैं। इनके बारे में क़ुरआन पाक में ज़िक्र किया गया। अल्लाह तआला फ़रमाता है- '''“और इन्हें पढ़ कर सुनाओ आदम के दो बेटों की ख़बर जब दोनों ने एक एक नियाज़ पेश की तो एक की क़ुबूल हुई और दूसरे की न क़ुबूल हुई। बोला- क़सम है मैं तुझे क़त्ल कर दूंगा। कहा –‘अल्लाह उसी से क़ुबूल करता है जिसे डर है। बेशक अगर तू अपना हाथ मुझ पर बढ़ायेगा कि मुझे क़त्ल करे तो मैं अपना हाथ तुझ पर न बढ़ाऊँगा कि तुझे क़त्ल करूँ क्योंकि मैं अल्लाह से डरता हूँ। जो मालिक है सारे जहान का मैं तो यह चाहता हूँ कि मेरा और तेरा गुनाह दोनों ही तेरे पल्ले पड़े और तू दोज़ख़ी हो जाये बेशक बे इंसाफों की यही सजा है। तो उसके नफ़्स ने उसे भाई के क़त्ल का शौक़ दिलाया तो उसे क़त्ल कर दिया और रहा नुकसान में। तो अल्लाह ने एक कव्वा भेजा। ज़मीन कुरेदता ताकि उसे दिखाए कि कैसे अपने भाई की लाश छिपाये। बोला हाय! ख़राबी! मैं इस कव्वे जैसा भी न हो सका कि अपने भाई की लाश छिपाता तो पछताता रह गया।”''' (सूरह [[अलमाइदा]] , आयात- 27 से 31) इब्ने मसऊद रज़ी° इब्ने अब्बास रज़ी° और दूसरे सहाबा-ए-किराम की रिवायतों के मुताबिक़- आदम अलैहिस्सलाम के यहाँ जो भी लड़का पैदा होता था उसके साथ एक लड़की पैदा होती थी। तो पहले हमल से पैदा हुए बच्चों का निकाह दूसरे हमल से पैदा हुए बच्चों के साथ होता था। यहाँ तक कि उनके यहाँ दो हमल से हाबील और क़ाबील पैदा हुए। क़बील खेती करता था और हाबील चरवाहा था। क़ाबील बड़ा था और उसके साथ पैदा होने वाली बहन बहुत ख़ूबसूरत थी। क़ानून के मुताबिक़ हाबील ने क़ाबील की बहन से निकाह करना चाहा लेकिन क़ाबील ने यह कह कर इन्कार कर दिया कि मेरे साथ पैदा होने वाली लड़की तेरे साथ पैदा होने वाली लड़की से ज़्यादा हसीन है लिहाज़ा इससे निकाह करने का ज़्यादा हक़दार मैं अपने आपको समझाता हूँ। आदम अलैहिस्सलाम ने इसे ऐसा करने से मना किया लेकिन वह न माना। आख़िर यह फ़ैसला हुआ कि वह दोनों [[ख़ुदा]] के नाम पर कुछ नज़र पेश करें जिसकी नज़र क़बूल हो जाये इसका निकाह उससे कर दिया जायेगा। हज़रत आदम अलैहिस्सलाम उस वक़्त अल्लाह के हुक्म के मुताबिक़ [[मक्का]] तशरीफ़ ले गये थे। अल्लाह तआला ने आदम अलैहिस्सलाम से फ़रमाया कि- '''“ज़मीन पर जो मेरा घर है जानते हो?”''' फ़रमाया- '''“नहीं”''' हुक्म हुआ कि- '''“मक्का में है तुम वहीं जाओ।”''' आपने आसमान से कहा कि- “’मेरे बच्चों की तू हिफाज़त करेगा? …… उसने इंकार किया। फिर ज़मीन से कहा …. उसने भी इंकार किया। पहाड़ों से कहा….. उन्होनें भी इंकार किया। फिर क़ाबील से कहा- “उसने कहा- “हाँ में मुहाफ़िज़ हूँ …… आप जाइये वापस लौटकर ख़ुश होंगे।” आपको क़ाबील की ज़मानत से इत्मिनान हो गया और चले गये और उनके जाने के बाद क़ुरबानी पेश की गई। क़ाबील ने फ़ख़रिया अंदाज़ में कहना शुरू किया कि इस लड़की का मैं ज़्यादा हक़दार हूँ क्योंकि मैं इसका भाई हूँ और तुझसे बड़ा भी हूँ। इसके बाद नज़र पेश करने के लिये हाबील ने एक ख़ूबसूरत सेहतमन्द [[दुंबा]] अल्लाह के नाम पर ज़िबाह किया। और बड़े भाई क़ाबील ने अपनी खेती में कुछ हिस्सा निकाला। आग आई और क़ाबील की नज़र को ले गई। उस ज़माने में क़ुरबानी क़ुबूल होने की यही एक पहचान थी। क़ाबील की नज़र क़बूल नहीं हुई उसने ग़ल्ले में से अच्छी-अच्छी बालें तोड़ कर खा ली थीं क़ाबील अब मायूस हो चुका था इसलिए उसने अपने भाई को क़त्ल करने की धमकी दी। हाबील ने कहा- “अल्लाह उससे डरने वालों की क़ुरबानी क़ुबूल करता है इसमें मेरा क्या क़सूर है।” एक रिवायत के मुताबिक़ हाबील की क़रबानी का यह दुंबा जन्नत में पलता रहा और यही वो भेड़ है जो हज़रत [[इस्माईल]] के बदले ज़िबाह किया गया था जो उस वक़्त [[जिब्राईल]] लेकर हाज़िर हुए थे। एक रिवायत में ये भी है कि क़ाबील ने अपनी खेती में से निहायत रद्दी और बेकार चीज़ मरे दिल से अल्लाह की राह में निकाली थी जबकि हाबील ने बहुत ही ख़ूबसूरत ,मरग़ूब और महबूब जानवर खुशी के साथ अल्लाह की राह में क़ुरबान किया। हाबील सेहतमंदी और ताक़त में भी क़ाबील से बेहतर था। लेकिन अल्लाह के ख़ौफ से उसने अपने भाई की ज़ुल्म और ज़्यादती बर्दाश्त की मगर हाथ नहीं उठाया। एक दिन क़ाबील हाबील को तलाश करते हुए छुरी लेकर निकला। रास्ते में दोनों भाईयों की मुलाक़ात हो गई। तो उसने कहा- “मैं तुझे मार डालूँगा, तेरी क़ुरबानी क़ुबूल हुई और मेरी नहीं हुई”। दोनों भाइयों में तकरार हुई और क़ाबील ने अपने भाई के छुरा घोंप दिया। हाबील कहते रह गए कि- “खुदा को क्या जवाब देगा, अल्लाह के यहाँ ज़ुल्म का बदला तुझ से बुरी तरह लिया जायेगा” लेकिन इसने अपने भाई को बेरहमी से मार डाला। इस सिलसिले में और भी कई रिवायतें बयान की गई हैं- एक रिवायत कुछ इस तरह है कि हाबील अपने जानवरों को लेकर पहाड़ों पर चले गए थे। क़ाबील उन्हें ढूंढ़ता हुआ वहाँ पहुँचा और एक बड़ा भारी पत्थर उठा कर उनके सिर पर दे मारा जो उस वक़्त सोये हुए थे। कुछ मुफ़स्सिरीन का कहना है कि क़ाबील ने एक दरिन्दे की तरह काट काट कर और गला दबाकर हाबील की जान ली। और एक रिवायत यह भी है कि जब शैतान ने देखा कि इसे क़त्ल करने का ढंग नहीं आ रहा तो इस मरदूद ने एक जानवर पकड़ कर उसके सिर पर पत्थर मारा, वो जानवर उसी वक़्त मर गया। ये देख कर इसने भी अपने भाई के साथ यह ही किया। [वल्लाहो आलम यानी अल्लाह ही जाने] रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का फरमान है कि जो ज़ुल्म से क़त्ल किया जाता है इसका बोझ आदम के इस बेटे के सिर होता है क्योंकि उसने सबसे पहले ज़मीन पर ख़ून नाहक़ बहाया हज़रत अब्दुल्लाह रजी़° से मरवी है कि जहन्नुम का आधा अज़ाब सिर्फ इसको हो रहा है। सब से बड़ा अज़ाब पाने वाला यही है। ज़मीन के हर क़त्ल का गुनाह इसके ज़िम्मे है।
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)