सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
भारत
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
== संस्कृति == {{main|भारतीय संस्कृति}} [[File:Pexels-The tajmahal.jpg|thumb|270px|right| [[ताजमहल]], विश्व के सबसे प्रसिद्ध [[पर्यटन स्थल|पर्यटक स्थलों]] में गिना जाता है।]] भारत की सांस्कृतिक धरोहर बहुत संपन्न है। यहाँ की संस्कृति अनोखी है और वर्षों से इसके कई अवयव अब तक अक्षुण्ण हैं। आक्रमणकारियों तथा प्रवासियों से विभिन्न चीजों को समेट कर यह एक मिश्रित संस्कृति बन गई है। आधुनिक भारत का समाज, भाषाएं, रीति-रिवाज इत्यादि इसका प्रमाण हैं। [[ताजमहल]] और अन्य उदाहरण, [[इस्लाम]] प्रभावित स्थापत्य कला के उत्कृष्ट नमूने हैं। [[चित्र:gumpa.jpg|thumb|left|270px|गुम्पा नृत्य एक [[तिब्बती बौद्ध धर्म|तिब्बती बौद्ध]] समाज का [[सिक्किम]] में छिपा नृत्य है। यह बौद्ध नव वर्ष पर किया जाता है।]] भारतीय समाज बहुधर्मिक, बहुभाषी तथा मिश्र-सांस्कृतिक है। पारंपरिक भारतीय पारिवारिक मूल्यों को बहुत आदर की दृष्टि से देखा जाता है। विभिन्न धर्मों के इस भूभाग पर कई मनभावन पर्व त्यौहार मनाए जाते हैं - [[दिवाली]], [[होली]], [[दशहरा]], [[पोंगल]] तथा [[ओणम]], [[ईद उल-फ़ित्र]], [[ईद-उल-जुहा]], [[मुहर्रम]], क्रिसमस, ईस्टर आदि भी बहुत लोकप्रिय हैं। भारत में [[संगीत]] तथा [[नृत्य]] की अपनी शैलियां भी विकसित हुईं, जो बहुत ही लोकप्रिय हैं। [[भरतनाट्यम]], [[ओडिसी]], [[कथक]] प्रसिद्ध भारतीय नृत्य शैली है। [[हिन्दुस्तानी संगीत]] तथा [[कर्नाटक संगीत]] भारतीय परंपरागत संगीत की दो मुख्य धाराएं हैं। [[भारत के लोक नृत्य|लोक नृत्यों]] में शामिल हैं [[पंजाब क्षेत्र|पंजाब]] का ''[[भाँगङा|भांगड़ा]]'', [[असम]] का ''[[बिहू]], [[झारखंड]] का [[झुमइर]] और [[डमकच]], [[झारखंड]] और [[उड़ीसा]] का ''[[छऊ नृत्य|छाऊ]]'', [[राजस्थान]] का ''[[घूमर]]'', [[गुजरात]] का ''[[डंडिया रास|डांडिया]] '' और ''[[गरबा]]'', कर्नाटक जा ''[[यक्षगान]]'', [[महाराष्ट्र]] का ''[[लावणी|लावनी]]'' और गोवा का ''[[देख्न्नी|देख्ननी]] ''। हालाँकि [[हॉकी]] देश का राष्ट्रीय खेल है, क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रिय है। वर्तमान में [[फुटबॉल]], [[हॉकी]] तथा [[टेनिस]] में भी बहुत भारतीयों की अभिरुचि है। देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 1983 और 2011 में दो बार [[विश्व कप क्रिकेट|विश्व कप]] और 2007 का 20–20 विश्व-कप जीत चुकी है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2003 में वह विश्व कप के फाइनल तक पहुँची थी। 1930 तथा 40 के दशक में हॉकी भारत में अपने चरम पर थी। [[मेजर ध्यानचंद]] ने हॉकी में भारत को बहुत प्रसिद्धि दिलाई और एक समय भारत ने [[अमरीका]] को 24–0 से हराया था जो अब तक विश्व कीर्तिमान है। [[शतरंज]] के जनक देश भारत के खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वैश्वीकरण के इस युग में शेष विश्व की तरह भारतीय समाज पर भी अंग्रेजी तथा यूरोपीय प्रभाव पड़ रहा है। बाहरी लोगों की खूबियों को अपनाने की भारतीय परंपरा का नया दौर कई भारतीयों की दृष्टि में उचित नहीं है। एक खुले समाज के जीवन का यत्न कर रहे लोगों को मध्यमवर्गीय तथा वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। कुछ लोग इसे भारतीय पारंपरिक मूल्यों का हनन भी मानते हैं। विज्ञान तथा साहित्य में अधिक प्रगति न कर पाने की वजह से भारतीय समाज यूरोपीय लोगों पर निर्भर होता जा रहा है। ऐसे समय में लोग विदेशी अविष्कारों का भारत में प्रयोग अनुचित भी समझते हैं। {{clear}} === सिनेमा और टेलीविज़न === {{main|भारतीय सिनेमा}} भारतीय फिल्म उद्योग, दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सिनेमा का उत्पादन करता है। इसके अलावा यहाँ [[असमिया सिनेमा|असमिया]], [[बाङ्ला सिनेमा|बंगाली]], [[भोजपुरी सिनेमा|भोजपुरी]], [[हिंदी सिनेमा|हिंदी]], [[कन्नड़ सिनेमा|कन्नड़]], [[मलयाली सिनेमा|मलयालम]], [[पंजाबी सिनेमा|पंजाबी]], [[गुजराती सिनेमा|गुजराती]], [[मराठी सिनेमा|मराठी]], [[ओडिया सिनेमा|ओडिया]], [[तमिल सिनेमा|तमिल]] और [[तेलुगू सिनेमा|तेलुगू]] भाषाओं के क्षेत्रीय सिनेमाई परंपराएं भी मौजूद हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय फिल्म राजस्व में 75% से अधिक का हिस्सा है। भारत में सितंबर 2016 तक 2200 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन सिनेमाघर थे तथा इसके 2019 तक 3000 तक बढ़ने की अपेक्षा की गई हैं।<ref>{{cite web|title=2019 तक मल्टीप्लेक्स स्क्रीन 3,000 से अधिक बढ़ने की उम्मीद:रिपोर्ट|url=http://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/Multiplex-screens-set-to-rise-over-3000-by-2019-Report/articleshow/54547871.cms|publisher=टाइम्स ऑफ इंडिया,|date=27 सितंबर 2016।|access-date=29 मार्च 2017|archive-url=https://web.archive.org/web/20170225090947/http://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/Multiplex-screens-set-to-rise-over-3000-by-2019-Report/articleshow/54547871.cms|archive-date=25 फ़रवरी 2017|url-status=live}}</ref> 1959 में भारत में टेलीविजन का प्रसारण, राज्य संचालित संचार के माध्यम के रूप में शुरू हुआ, और अगले दो दशकों तक इसका धीमी गति से विस्तार हुआ। 1990 के दशक में टेलीविजन प्रसारण पर राज्य के एकाधिकार समाप्त हो गया, और तब से, उपग्रह चैनलों ने भारतीय समाज की लोकप्रिय संस्कृति को आकार दिया है। आज, भारत में टेलीविज़न मनोरंजन का सबसे प्रचलित माध्यम हैं, तथा इसकी पैठ समाज के हर वर्ग तक फैली हैं। उद्योग के अनुमान हैं कि भारत में 2012 तक 462 मिलियन उपग्रह या केबल कनेक्शन के साथ, कुल 554 मिलियन से अधिक टीवी उपभोक्ता हैं, मनोरंजन के अन्य साधनो में प्रेस मीडिया (350 मिलियन), रेडियो (156 मिलियन) तथा इंटरनेट (37 मिलियन) भी सम्मलित हैं === पाक-शैली (खानपान)=== {{main|भारतीय खाना}} [[File:Vegetarian Curry.jpeg|thumb|]] [[File:'4' A Southern Indian Thali, traditional style of serving meal in India.jpg|thumb|दक्षिण भारत का खाना]] भारतीय खानपान बहुत ही समृद्ध है। शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों ही तरह का खाना पसन्द किया जाता है। भारतीय व्यंजन विदेशों में भी बहुत पसन्द किए जाते हैं।
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)