सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
सैनिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
=== व्यक्तिगत प्रशिक्षण === व्यक्तिगत प्रशिक्षण का लक्ष्य सैनिक-विशेष में ऐसी क्षमता का विकास करना होता है जिससे कि वह तकनीक-विशेष अथवा विषय विशेष में वांछित सफलता अर्जित कर सके या अगले प्रशिक्षण हेतु स्वयं को तैयार कर सके। अनेक ऐसे काम होते हैं जिसमें व्यक्तिगत रूप में उपस्कर-संचालन हेतु विशिष्ट ज्ञान एवं कौशल की आवश्यकता पड़ती है, जिसका प्रशिक्षण व्यक्तिगत रूप में ही दिया जा सकता है। वैयक्तिक प्रशिक्षकों ने व्यक्तिगत प्रशिक्षण को वैचारिक प्रशिक्षण, दक्षता प्रशिक्षण कार्य-प्रणाली प्रशिक्षण, निर्णय-क्षमता प्रशिक्षण तथा योजना निर्धारण क्षमता प्रशिक्षण के रूप में विकसित किया है। किसी भी कार्य-प्रणाली के सैद्धान्तिक पक्ष का विधिवत् प्रशिक्षण देने हेतु वैचारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है। कार्य प्रणाली प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षार्थी को कृत्रिम रूप में वास्तविक स्थिति में रखकर इस प्रकार प्रशिक्षित किया जाता है कि वह वास्तविक परिस्थिति में कार्य सम्पन्न करने में सफल एवं दक्ष हो सके। उदाहरणार्थ लड़ाकू-यान के कृत्रिम काकपिट में बैठाकर पहले प्रशिक्षार्थी को सामान्य तथा आपातकालीन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही उसे सम्बन्धित यान की ईंधन-व्यवस्था, इंजिन-प्रणाली आदि का भी ज्ञान कराया जाता है। इसके बाद उसे उड़ान भरने, नीचे उतरने तथा चालक-स्थल से स्वयं को अलग करने आदि के प्रशिक्षण में दक्ष किया जाता है। दक्षता-प्रशिक्षक प्रशिक्षार्थी को अभ्यास का अवसर प्रदान करते हैं ताकि प्रशिक्षार्थी अपने अनुभवों से सीख सके। यह अभ्यास तब तक चलता रहता है जब तक कि प्रशिक्षार्थी पूर्णरूपेण सम्बन्धित कार्य में दक्ष नहीं हो जाता। निर्णय क्षमता-प्रशिक्षण तथा योजना-निर्धारण-क्षमता परीक्षण हेतु सैन्य सेवाओं में काफी पहले से ही युद्ध-क्रीड़ा ( वार गेम्स ) का प्रचलन है। इसी प्रकार संचालन क्षमता का विकास करने हेतु प्रबन्धन क्रीड़ाओं ( मैनेजमेन्ट गेम्स ) का विकास किया गया है। इस प्रकार उपरोक्त विधियों द्वारा व्यक्तिगत प्रशिक्षण ' प्रदान कर सैन्य कर्मियों को कार्य विशेष में दक्ष किया जाता है। ; महत्व सैन्य सेवा में अनेक ऐसे कार्य होते हैं जिसमें व्यक्तिगत प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि इसमें साधन व समय अधिक लगता है लेकिन प्रशिक्षार्थी की समस्त शंकाओं का समाधान व्यक्तिगत रूप से हो जाता है, जिससे उसे विषय को आत्मसात् करने में आसानी होती है। प्रयोगशाला में प्रयोगात्मक उपकरणों व रसायनों का प्रयोग करके सीखी जाने वाली शिक्षा अथवा विमान या नौसैनिक जहाजों के संचालन-कक्ष में बैठकर सामने लगे बोर्ड पर अनेकों उपकरणों के संचालन की शिक्षा सामूहिक रूप से नहीं दी जा सकती। इन कार्यों में प्रवीणता प्राप्त करने के लिये व्यक्तिगत प्रशिक्षण की ही आवश्यकता पड़ती है। व्यक्तिगत प्रशिक्षण में प्रशिक्षक प्रशिक्षार्थी की प्रत्येक गतिविधि का सूक्ष्म निरीक्षण कर सकता है व उसकी क्षमताओं व कार्य-शैली में सुधार हेतु मनोवैज्ञानिक विधि का प्रयोग कर उसका सकारात्मक दिशा-निर्देश कर सकता है। इन विधि में प्रशिक्षार्थी भी प्रशिक्षक के निकट सम्पर्क में होने के कारण उसके व्यक्तित्व व कार्य-शैली से प्रभावित होता है व प्रशिक्षक को आदर्श मानकर उसके पद-चिन्हों पर चलने का प्रयास करता है। अतः इस विधि के प्रशिक्षकों के लिये अनिवार्य होना चाहिये कि उनमें प्रशिक्षार्थी का आदर्श बनने के अधिकाधिक विद्यमान हों।
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)