सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
अण्डा
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
== अंडसेवन और इनका उद्भवन (incubation) == अंडों की संख्या जब पूरी हो जाती है, तब उनका सेना प्रारंभ होता हैं। पक्षी बड़ी लगन और तत्परता से अंडे सेते हैं, अपने पंखों से उन्हें गरम रखते तथा उनकी रक्षा करते हैं : अधिकांश जातियों में नर और मादा दोनों ही अंडसेवन का कार्य करते हैं, भले ही अंडे सेने का कार्य एक थोड़ा करता है तो दूसरा अधिक। कभी कभी दिन में मादा अंडे सेती है और रात्रि में नर। कुछ जातियों में केवल मादा ही अंडे सेती हैं, किंतु ऐसी अवस्था में नर उसके लिए भोजन जुटाता है। किसी किसी जाति में नर और मादा बारी बारी सें आते जाते रहते हैं। अंडा-सेवन-काल में मादा का ध्यान अंडे सेने में कुछ ऐसा लग जाता है और उसमें ऐसी एकाग्रता उत्पन्न हो जाती है कि यदि कोई उसके अंडे को हटाकर अन्य कोई वस्तु, जैसे पत्थर के टुकड़े, रोड़े इत्यादि, भी रख दे तो वह बिना देखे सुने उनपर बैठकर उन्हें सेती रहेगी। बहुधा ऐसा देखा गया है कि अंडों के खराब या निर्जीव हो जाने पर भी मादा एक लंबी अवधि तक उन्हें सेती रहती है। कबूतरों में नर बड़े चाव से अंडा सेता है है। यही नहीं, बल्कि मादा को हटाकर स्वयं अंडों पर बैठता है। नर स्वयं नहीं दे सकता, किंतु संतानप्रेम की अभिलाषा से वह किसी तरह मादा को रिझाकर जोड़ा बाँध लेता है, मादा से अंडे दिलवा लेता है और फिर उसके बाद उनके सेने तथा शिशुपालन की सारी क्रिया स्वयं बड़े चाव से संपन्न करता है। लैपलैंड और औक (auk) जाति के पक्षियों में नर की संख्या अधिक है, मादा की कम। अत: सभी नर जोड़ा बाँधने में सफल नहीं हो पाते, पर उनकी अंडा सेने तथा संतान पालन का अभिलाषा [[दिल से]] नहीं जाती। इससे ठीक विपरीत कुछ पक्षी ऐसे भी हैं, जो अंडों को स्वयं न सेकर दूसरों से सेवाते हैं। कोयल, पपीहा आदि इनमें मुख्य हैं, जो चोरी से अपने अंडे कौवे, चर्खी अथवा सतभइए (seven sisters) आदि के घोंसलों में रख आते हैं और उन्हें मूर्ख बनाकर उनसे धात्री का काम लेते हैं। कुछ ऐसे पक्षी हैं, जो अंडों को न तो स्वयं सेते हैं और न औरों से सेवाते हैं, बल्कि उन्हें धूप के ताप से पकाकर उनकी रक्षा करते हैं। [[शुतुरमुर्ग]] नामक पक्षी अपनी छाती की रगड़ से गड्ढा तैयार करता है और उसके चारों ओर चोंच से बालू रखकर दीवार सी खड़ी कर लेता है। फिर इसी में मादाएँ, प्राय: 20 से 30 तक, अंडे देते हैं। [[शतुरमुर्ग]] की एक ही मादा नहीं होती, एक नर की कई पत्नियाँ होती हैं और ये सभी बारी से इसमें अंडे पारती जाती हैं। अंडे देने का काम पूरा हो जाने पर, इनपर एक हल्की सी बालू की परत बिछा दी जाती है। दिन भर सूर्य की किरणों से ये अंडे गरम रहते हैं। रात्रिकाल में ये पक्षी इनपर बैठपर इन्हें उष्णता प्रदान करते हैं। कई पक्षी ऐसे हैं, जो किसी उष्ण जल के झरने के समीप गढ़े बनाकर उनमें अंडे देते हैं, फिर उन्हें ढककर अन्यत्र चले जाते हैं। झरने के उष्ण जल से ये अंडे गरम रहते हैं। समय पूरा होने के दिन ये लौटकर आते हैं और ऊपर की मिट्टी को हटा देते हैं, फिर बच्चे अंडे फोड़कर बाहर चले आते हैं। जहाँ अत्यधिक गर्मी पड़ती हैं, वहाँ के पक्षी अंडों को ठंढा रखने की व्यवस्था करते हैं, गरम रखने की नहीं। इसके लिए वे जल में अपनी चोंच भिगो भिगोकर उनसे अंडों को भिगोते रहते हैं, ताकि अत्यधिक ताप के कारण उन्हें क्षति न पहुँचे। सेवनकाल भी, चिड़ियों में विभिन्न होता है। बड़ी चिड़ियों में अथवा उन चिड़ियों में जिनके बच्चे भली भाँति विकसित होकर उत्पन्न होते हैं, सेवनकाल लंबा होता है। किसी किसी में सेवनकाल एक महीने का और किसी किसी में दो सप्ताह से भी कम का होता है। किसी किसी पक्षी को महीने अंडे सेते बीतते हैं। मुर्गी को अंडा सेने में तीन सप्ताह लगते हैं, तीतर को चार, हंस को पाँच तथा कैंडर नामक पक्षी को पूरे दो महीने।
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)