सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
आदम
" (अनुभाग) सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
====जिस्म में रूह का दाखिल होना यानी जिस्म में आत्मा का प्रवेश करना==== अल्लाह तआला ने आदम अलैहिस्सलाम का पुतला बनाया और इसको चालीस दिन तक इसी तरह रहने दिया। जब वह मिट्टी बिना पकाए मज़बूत हो गई और सूखकर ठीकरे की तरह आवाज़ करने लगी और जब यह पुतला पक्का हो गया तो अल्लाह तआला ने इसमें रूह फूंकने का इरादा फ़रमाया। पुतले को फ़रिश्तों के सामने पेश करके फ़रमाया कि जब मैं इसमें रूह फूंक दूँ तो तुम उसके सामने सजदे में गिर जाना। इब्ने मसऊद रज़िअल्लाहू अन्हूँ इब्ने अब्बास रज़िअल्लाहू अन्हूँ और दूसरे सहाबा-ए-किराम की रिवायतों के मुताबिक़- अल्लाह तआला ने जब आदम अलैहिस्सलाम के पुतले में रूह फूंकना चाही तो [[फ़रिश्ता|फ़रिश्तों]] से फ़रमाया कि जब मैं इसमें रूह फूंक दूँ तो तुम उसके सामने सजदे में गिर जाना। फिर जब अल्लाह तआला ने आदम अलैहिस्सलाम के जिस्म में रूह फूंकी तो वह सिर की तरफ़ से जिस्म में दाख़िल(प्रवेश) हुई जिसकी वजह से आदम 5 को छींक आ गई जिस पर फ़रिश्तों ने कहा '''“अल्हम्दुलिल्लाह”''' (यानि तमाम तारीफ़ें अल्लाह के लिए हैं) कहें। अलहम्दुलिल्लाह कहने पर अल्लाह ने कहा '''“रहमका रब्बिका”''' (यानि तुम्हारा रब तुम पर रहम करे)। जब रूह आँखों में दाख़िल हुई तो आदम अलैहिस्सलाम ने जन्नत के [[फल]] और [[मेवा|मेवों]] को देखा। पेट में पहुँची तो खाने की ख़्वाहिश पैदा हुई और आदम अलैहिस्सलाम पैरों और टाँगों में रुह पहुँचने से पहले ही उन फलों और मेवों की तरफ़ कूद पड़े। क़ुरआन पाक में इसी जल्दबाज़ी की तरफ़ इशारा करते हुए अल्लाह तआला ने फ़रमाया कि – '''“बेशक इंसान जल्द बाज़ है”।''' इब्ने अब्बास रज़िअल्लाहू अन्हूँ से रिवायत है कि– अल्लाह तआला ने सब से पहले आदम अलैहिस्सलाम के जिस्म में रूह फूंकी तो वह सिर की तरफ़ से जिस्म में दाख़िल हुई और जिस्म के जिस हिस्से में पहुँचती वह गोश्त और ख़ून में तबदील हो जाता। जब रूह नाफ़ की जगह पहुँची तो आदम अलैहिस्सलाम ने अपने जिस्म को देखा तो वह बहुत ख़ूबसूरत मालूम हुआ आदम अलैहिस्सलाम ने उठना चाहा तो उठ न सके अल्लाह तआला ने फ़रमाया कि – '''“बेशक इंसान जल्द बाज़ है”।''' आगे फ़रमाया '''“आदम से मारे ख़ुशी के सब्र न हो सका”।''' फिर जब तमाम जिस्म में रूह फैल गई तो आदम अलैहिस्सलाम को छींक आई और उन्होंने “अल्हम्दुलिल्लाह”('''तमाम तारीफ़ें अल्लाह के लिए हैं''') कहा यह अल्लाह की तरफ़ से इल्हाम की वजह से था अल्लाह ने फ़रमाया ऐ आदम! अल्लाह तुझ पर रहम करे। फिर अल्लाह तआला ने आदम अलैहिस्सलाम को इल्म (ज्ञान) अता किया और तमाम चीज़ों के नाम सिखाये। क़ुरआन पाक में है कि- '''”और अल्लाह तआला ने आदम अलैहिस्सलाम को तमाम नाम सिखाये”''' ([[सूरा]] [[अल-बक़रा]], आयत-31) हज़रत इब्ने अब्बास रज़िअल्लाहू अन्हूँ आयत इसकी तफ़्सीर बयान करते हुए फरमाते हैं कि- “अल्लाह ने आदम अलैहिस्सलाम को हर चीज़ का नाम सिखाया यहाँ तक कि जिस्म से हवा ख़ारिज होने की आवाज़ का नाम तक सिखाया। तमाम छोटी और बड़ी चीज़ों के नाम ज़ाती और सिफ़ाती दोनों तरह के नाम सिखाये और तमाम कामों के नाम जैसे इब्ने अब्बास का क़ौल है की "गूंज” का नाम भी सिखाया। अल्लाह तआला ने आदम को तमाम नाम सिखाकर फ़रिश्तों के सामने पेश किया और फ़रमाया- '''”अगर तुम सच्चे हो तो इन चीज़ों के नाम बताओ। फ़रिश्तो ने कहा अल्लाह तेरी ज़ात पाक है हमें तो सिर्फ इतना ही इल्म है जितना तूने हमें सिखाया पूरे इल्म व हिकमत वाला तू ही है अल्लाह ने आदम अलैहिस्सलाम से फ़रमाया तुम इनके नाम बता दो जब इन्होने बता दिए। तो फ़रमाया क्या मैं ने तुम्हे पहले नहीं कहा था कि ज़मीन आसमान का ग़ैब मैं ही जानता हूँ और मेरे इल्म में है जो तुम ज़ाहिर करते हो और छिपाते हो।”''' ([[सूरा|सूरह]] [[अल-बक़रा]], आयात-31 से 33) यहाँ इस बात का बयान हो रहा है कि अल्लाह तआला ने एक ख़ास इल्म के ज़रिये आदम अलैहिस्सलाम को फ़रिश्तों पर फ़ज़ीलत दी। यह वाक़िया फ़रिश्तों के सजदा करने के बाद का है। अल्लाह तआला ने फिर इन चीज़ों को फ़रिश्तों के सामने पेश किया और फ़रमाया अगर तुम अपने क़ौल में सच्चे हो तो इन चीज़ों के नाम बताओ। फ़रिश्तों ने यह सुनते ही अल्लाह तआला की बड़ाई, पाकीज़गी और अपने इल्म की कमी बयान की और कहा की हमें तो ऐ खुदावंद! इतना ही इल्म है जितना तूने हमें दिया। तमाम चीज़ो को जानने वाला तो परवरदिगार तू ही है। फिर अल्लाह तआला आदम अलैहिस्सलाम की तरफ़ मुतवज्जा हुआ और फ़रमाया इन चीज़ो के नाम बता दो। आपने तमाम चीज़ो के नाम सही-सही बता दिये। इस तरह आदम अलैहिस्सलाम की बरतरी फ़रिश्तों पर ज़ाहिर हो गई तो अल्लाह तआला ने फ़रमाया ”देखो में ने तुम से पहले ही कहा था कि हर खुले और छिपे का जानने वाला मैं ही हूँ। मतलब यह कि इब्लीस के दिल में छिपे तक्कुब्बर और ग़ुरूर को मैं ही जानता हूँ और फ़रिश्तों ने जान लिया कि आदम अलैहिस्सलाम को इल्म व फ़ज़्ल के ज़रिये हम पर फ़ज़ीलत और बरतरी दी गई है।
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)