सामग्री पर जाएँ
मुख्य मेन्यू
मुख्य मेन्यू
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
मार्गदर्शन
मुखपृष्ठ
हाल में हुए बदलाव
बेतरतीब पृष्ठ
मीडियाविकि के बारे में सहायता
भारतपीडिया
खोजें
खोजें
दिखावट
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
व्यक्तिगत उपकरण
खाता बनाएँ
लॉग-इन करें
लॉग-आउट किए गए संपादकों के लिए पृष्ठ
अधिक जानें
योगदान
वार्ता
"
रामायण
" सम्पादित करें
पृष्ठ
चर्चा
हिन्दी
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
उपकरण
उपकरण
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
क्रियाएँ
पढ़ें
सम्पादित करें
स्रोत सम्पादित करें
इतिहास देखें
सामान्य
कड़ियाँ
पृष्ठ से जुड़े बदलाव
विशेष पृष्ठ
पृष्ठ की जानकारी
दिखावट
साइडबार पर ले जाएँ
छिपाएँ
चेतावनी:
आपने लॉग-इन नहीं किया हुआ है। अगर आप सम्पादन करते हैं तो इस पृष्ठ के सम्पादन इतिहास में आपका IP पता दृश्य होगा। अगर आप
लॉग-इन
करते हैं या
खाता बनाते हैं
तो दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ आपके सम्पादनों का श्रेय आपके सदस्यनाम पर दिया जाएगा।
ऐन्टी-स्पैम जाँच। इसे
नहीं
भरें!
{{pp-template|small=yes}}{{सन्दूक हिन्दू धर्म}} ''' रामायण''' [[रघुवंश]] के राजा [[राम]] की गाथा है। । यह भगवान राम की [[समकालीन]] तथा आदि कवि [[वाल्मीकि]] द्वारा लिखा गया [[संस्कृत]] का एक अनुपम महाकाव्य, [[स्मृति]] का वह अंग है। इसे [[आदिकाव्य]]<ref>'रामायणमादिकाव्यम्', श्रीस्कन्दपुराणे उत्तरखण्डे रामायणमाहात्म्ये- १-३५ तथा ५-६१, श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण भाग-१, गीताप्रेस गोरखपुर, संस्करण-१९९६ ई०, पृष्ठ-९ एवं २५.</ref> तथा इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि को 'आदिकवि'<ref>ध्वन्यालोकः, १-५ (कारिका एवं वृत्ति) तथा ४-५ (वृत्ति), ध्वन्यालोक, हिन्दी व्याख्याकार- आचार्य विश्वेश्वर सिद्धान्तशिरोमणि, ज्ञानमंडल लिमिटेड, वाराणसी, संस्करण-१९८५ ई०, पृष्ठ-२९-३० एवं ३४५ तथा ध्वन्यालोकः (लोचन सहित) हिन्दी अनुवाद- जगन्नाथ पाठक, चौखम्बा विद्याभवन, वाराणसी, संस्करण-२०१४, पृष्ठ-८६ एवं ८९ तथा पृ०-५७०.</ref> भी कहा जाता है। रामायण के छः अध्याय हैं जो [[काण्ड]] के नाम से जाने जाते हैं, इसके २४,००० [[श्लोक]]{{Ref_label|24000 श्लोक|ख|none}} हैं। == रचनाकाल == महाकाव्य की ऐतिहासिक वृद्धि और संरचनागत परतों को जानने के लिए कई प्रयास किए गए हैं; 7 वीं से 4 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में पाठ श्रेणी के शुरुआती चरण के लिए विभिन्न हालिया विद्वानों के अनुमान बाद के चरणों के साथ तीसरी शताब्दी सीई तक फैले हुए हैं।<ref>{{cite web|url=https://mumbaimirror.indiatimes.com/news/india/was-ram-born-in-ayodhya/articleshow/77380259.cms|title=Was Ram born in Ayodhya|first=Devdutt|last=Pattanaik|website=mumbaimirror| date=8 August 2020}}</ref> कुछ भारतीय कहते हैं कि यह ६०० ईपू से पहले लिखा गया।<ref name="BP">{{स्रोत किताब |last= सिंह|first= बी.पी.|editor= [[गोविन्द चन्द्र पाण्डे]]|others= |title= Life, Thought and Culture of India — “The Valmiki Ramayana: A Study”|year= 2001|publisher= Centre of Studies in Civilizations, नई दिल्ली|isbn= 81-87586-07-0}}</ref> उसके पीछे युक्ति यह है कि [[महाभारत]] जो इसके पश्चात आया [[बौद्ध धर्म]] के बारे में मौन है यद्यपि उसमें [[जैन]], [[शैव]], [[पाशुपत]] आदि अन्य परम्पराओं का वर्णन है।<ref>{{cite web|url=https://amp.scroll.in/article/905466/how-did-the-ramayana-and-mahabharata-come-to-be-and-what-has-dharma-got-to-do-with-it|title=How did the ‘Ramayana’ and ‘Mahabharata’ come to be (and what has ‘dharma’ got to do with it)?}}</ref> अतः रामायण [[गौतम बुद्ध]] के काल के पूर्व का होना चाहिये। भाषा-शैली से भी यह [[पाणिनि]] के समय से पहले का होना चाहिये। <!--Start Quote. Please do not change use the उक्ति, template. This has been used here and proved not to work--> {| align="center" style="border-collapse:collapse;border-style:none;background-color:transparent;max-width:40em;width:80%;" | valign="top" style="color:{{{color|silver}}};font-size:{{{size|3.6em}}};font-family:serif;font-weight:bold;text-align:left;padding:10px 0;" | “ | valign="top" style="padding:0 1em;" | {{{1| रामायण का पहला और अन्तिम कांड संभवत: बाद में जोड़ा गया था। अध्याय दो से सात तक ज्यादातर इस बात पर बल दिया जाता है कि राम [[विष्णु]]{{Ref_label|विष्णु|ग|none}} के अवतार थे। कुछ लोगों के अनुसार इस महाकाव्य में यूनानी और कई अन्य सन्दर्भों से पता चलता है कि यह पुस्तक दूसरी सदी ईसा पूर्व से पहले की नहीं हो सकती पर यह धारणा विवादास्पद है। ६०० ईपू से पहले का समय इसलिये भी ठीक है कि बौद्ध जातक रामायण के पात्रों का वर्णन करते हैं जबकि रामायण में जातक के चरित्रों का वर्णन नहीं है।<ref name="BP"/> }}} | valign="bottom" style="color:{{{color|silver}}};font-size:{{{size|3.6em}}};font-family:serif;font-weight:bold;text-align:right;padding:10px 0;" | „ |} <!--End Quote--> === हिन्दू कालगणना के अनुसार रचनाकाल === रामायण का समय [[त्रेतायुग]] का माना जाता है। [[हिन्दू काल गणना|हिन्दू कालगणना]] चतुर्युगी व्यवस्था पर आधारित है जिसके अनुसार समय अवधि को चार युगों में बाँटा गया है- [[सतयुग]], त्रेतायुग, [[द्वापर]] युग एव [[कलियुग]] जिनकी प्रत्येक [[चतुर्युगी|चतुर्युग]] (४३,२०,००० वर्ष) के बााद पुनरावृत्ति होती है। एक कलियुग ४,३२,००० वर्ष का, द्वापर ८,६४,००० वर्ष का, [[त्रेता युग]] १२,९६,००० वर्ष का तथा सतयुग १७,२८,००० वर्ष का होता है। इस गणना के अनुसार '''रामायण का समय न्यूनतम ८,७०,००० वर्ष''' (वर्तमान कलियुग के 5,118 वर्ष + बीते [[द्वापर युग]] के ८,६४,००० वर्ष) सिद्ध होता है। रामायण [[मीमांसा]] के रचनाकार धर्मसम्राट [[स्वामी करपात्री]], गोवर्धन पुरी शंकराचार्य पीठ, पं० ज्वालाप्रसाद मिश्र, श्रीराघवेंद्रचरितम् के रचनाकार श्रीभागवतानंद गुरु आदि के अनुसार श्रीराम अवतार [[कल्प|श्वेतवाराह कल्प]] के सातवें [[वैवस्वत मनु|वैवस्वत]] [[मन्वन्तर]] के चौबीसवें त्रेता युग में हुआ था जिसके अनुसार श्रीरामचंद्र जी का काल लगभग पौने दो करोड़ वर्ष पूर्व का है। इसके सन्दर्भ में विचार पीयूष, भुशुण्डि रामायण, पद्मपुराण, हरिवंश [[पुराण]], [[वायु पुराण]], संजीवनी रामायण एवं पुराणों से प्रमाण दिया जाता है। == राम कथा == सबसे प्रामाणिक रामायण ब्रह्मा जी के कहे अनुसार [[वाल्मीकि]] ने भगवान श्री राम के वृतान्त को श्लोकबद्ध किया। महर्षि वाल्मीकि के द्वारा श्लोकबद्ध भगवान श्री राम की कथा को [[वाल्मीकि रामायण]] के नाम से जाना जाता है। वाल्मीकि को [[आदिकवि]] कहा जाता है तथा ''वाल्मीकि रामायण'' को ''आदि रामायण'' के नाम से भी जाना जाता है और यही सबसे प्रामाणिक भी है। अन्य रामायण [[सनातन धर्म]] के धार्मिक लेखक [[तुलसीदास]] जी के अनुसार सर्वप्रथम श्री [[राम]] की कथा भगवान श्री [[शंकर]] ने माता [[पार्वती]] जी को सुनायी थी। जहाँ पर भगवान शंकर पार्वती जी को भगवान श्री राम की कथा सुना रहे थे वहाँ कागा (कौवा) का एक घोंसला था और उसके भीतर बैठा कागा भी उस कथा को सुन रहा था। कथा पूरी होने के पहले ही माता पार्वती को नींद आ गई पर उस पक्षी ने पूरी कथा सुन ली। उसी पक्षी का पुनर्जन्म [[काकभुशुण्डि]]{{Ref_label|Kak|घ|none}} के रूप में हुआ। काकभुशुण्डि जी ने यह कथा [[गरुड़]] जी को सुनाई। भगवान श्री शंकर के मुख से निकली श्रीराम की यह पवित्र कथा [[अध्यात्म रामायण]] के नाम से प्रख्यात है। अध्यात्म रामायण को ही विश्व का सर्वप्रथम रामायण माना जाता है। देश में विदेशियों की सत्ता हो जाने के बाद [[संस्कृत]] का ह्रास हो गया {{Citation needed}} और भारतीय लोग उचित ज्ञान के अभाव तथा विदेशी सत्ता के प्रभाव के कारण अपनी ही [[संस्कृति]] को भूलने लग गये।{{Citation needed}} ऐसी स्थिति को अत्यन्त विकट जानकर जनजागरण के लिये महाज्ञानी सन्त श्री तुलसीदास जी ने एक बार फिर से भगवान श्रीराम की पवित्र कथा को देशी (अवधी) भाषा में लिपिबद्ध किया। सन्त तुलसीदास जी ने अपने द्वारा लिखित भगवान श्रीराम की कल्याणकारी कथा से परिपूर्ण इस ग्रंथ का नाम [[रामचरितमानस]]{{Ref_label|रामचरितमानस|ङ|none}} रखा। सामान्य रूप से रामचरितमानस को [[तुलसी रामायण]] के नाम से जाना जाता है। कालान्तर में भगवान श्रीराम की कथा को अनेक विद्वानों ने अपने अपने बुद्धि, ज्ञान तथा मतानुसार अनेक बार लिखा है। इस तरह से अनेकों रामायणों की रचनाएँ हुई हैं। इनमें [[अद्भुत रामायण]] भी है, जो संस्कृत में रचित 27 सर्गों का काव्य है। == संक्षेप में रामायण-कथा == हिन्दू शास्त्रों के अनुसार भगवान राम, [[विष्णु]] के मानव अवतार थे। इस अवतार का उद्देश्य मृत्युलोक में मानवजाति को आदर्श जीवन के लिये मार्गदर्शन देना था। अन्ततः श्रीराम ने राक्षस जाति{{Ref_label|आचार्य|च|none}} के राजा [[रावण]] का वध किया और धर्म की पुनर्स्थापना की। === बालकाण्ड === [[अयोध्या]] नगरी में [[दशरथ]] नाम के राजा हुये जिनकी [[कौशल्या]], [[कैकेयी]] और [[सुमित्रा]] नामक पत्नियाँ थीं। सन्तान प्राप्ति हेतु अयोध्यापति दशरथ ने अपने गुरु श्री [[वशिष्ठ]] की आज्ञा से [[पुत्रकामेष्टि]] [[यज्ञ]] करवाया<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ १६३ </ref> जिसे कि [[ऋंगी ऋषि]] ने सम्पन्न किया। [[चित्र:God emerge from fire give food to Dasratha.jpg|thumb| देवदूत द्वारा दशरथ को खीर देना , चित्रकार हुसैन नक्काश और बासवान , अकबर की जयपुर रामायण से ]] भक्तिपूर्ण आहुतियाँ पाकर [[अग्निदेव]] प्रसन्न हुये और उन्होंने स्वयं प्रकट होकर राजा दशरथ को हविष्यपात्र ([[खीर]], [[पायस]]) दिया जिसे कि उन्होंने अपनी तीनों पत्नियों में बाँट दिया। खीर के सेवन के परिणामस्वरूप कौशल्या के गर्भ से राम का, कैकेयी के गर्भ से [[भरत]] का तथा सुमित्रा के गर्भ से [[लक्ष्मण]] और [[शत्रुघ्न]] का जन्म हुआ। [[चित्र:Ravi Varma-Rama-breaking-bow.jpg|thumb|right|300px|सीता स्वंयवर (चित्रकार: [[रवि वर्मा]])]] राजकुमारों के बड़े होने पर [[आश्रम]] की राक्षसों से रक्षा हेतु ऋषि [[विश्वामित्र]] राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांग कर अपने साथ ले गये। राम ने [[ताड़का]] और [[सुबाहु]] जैसे राक्षसों को मार डाला और [[मारीच]] को बिना फल वाले [[बाण]]<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ १८०</ref> से मार कर समुद्र के पार भेज दिया। उधर लक्ष्मण ने राक्षसों की सारी सेना का संहार कर डाला। [[धनुषयज्ञ]] हेतु राजा [[जनक]] के निमन्त्रण मिलने पर [[विश्वामित्र]] राम और लक्ष्मण के साथ उनकी नगरी [[मिथिला]] ([[जनकपुर]]) आ गये। रास्ते में राम ने [[गौतम]] मुनि की स्त्री [[अहल्या]] का उद्धार किया। मिथिला में आकर जब राम शिवधनुष को देखकर उठाने का प्रयत्न करने लगे तब वह बीच से टूट गया और [[जनकप्रतिज्ञा]] के अनुसार राम ने सीता से विवाह किया। राम और सीता के विवाह के साथ ही साथ गुरु वशिष्ठ ने भरत का [[माण्डवी]] से, लक्ष्मण का [[उर्मिला]] से और शत्रुघ्न का [[श्रुतकीर्ति]] से करवा दिया।<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ ९२-९३</ref> === अयोध्याकाण्ड === {{main|अयोध्याकाण्ड}} राम के विवाह के कुछ समय पश्चात् राजा दशरथ ने राम का [[राज्याभिषेक]] करना चाहा।तब मंथरा,जो कैकेयी की दासी थी,ने कैकेयी की बुद्धि को फेर दिया। मन्थरा की सलाह से कैकेयी [[कोपभवन]] में चली गई। दशरथ जब मनाने आये तो कैकेयी ने उनसे वरदान<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 120-128</ref> मांगे कि भरत को राजा बनाया जाये और राम को चौदह वर्षों के लिये वनवास में भेज दिया जाये। राम के साथ सीता और लक्ष्मण भी वन चले गये। [[ऋंगवेरपुर]] में [[निषादराज]] [[गुह]] ने तीनों की बहुत सेवा की। कुछ आनाकानी करने के बाद [[केवट]] ने तीनों को [[गंगा]] नदी के पार उतारा। [[प्रयाग]] पहुंच कर राम ने [[भारद्वाज ऋषि|भारद्वाज]] मुनि से भेंट की। वहां से राम [[यमुना]] स्नान करते हुये वाल्मीकि ऋषि के आश्रम पहुंचे। वाल्मीकि से हुई मन्त्रणा के अनुसार राम, सीता और लक्ष्मण [[चित्रकूट]] में निवास करने लगे। [[चित्र:MISKINA-BHORA death of Dasratha.jpg|thumb| दशरथ की मृत्यु , चित्रकार मिस्कीन और भोरा]] अयोध्या में पुत्र के वियोग के कारण दशरथ का स्वर्गवास हो गया। वशिष्ठ ने भरत और शत्रुघ्न को उनके ननिहाल से बुलवा लिया। वापस आने पर भरत ने अपनी माता कैकेयी की, उसकी कुटिलता के लिये, बहुत भर्तस्ना की और गुरुजनों के आज्ञानुसार दशरथ की [[अन्त्येष्टि क्रिया]] कर दिया। भरत ने अयोध्या के राज्य को अस्वीकार कर दिया और राम को मना कर वापस लाने के लिये समस्त स्नेहीजनों के साथ चित्रकूट चले गये। कैकेयी को भी अपने किये पर अत्यन्त पश्चाताप हुआ। भरत तथा अन्य सभी लोगों ने राम के वापस अयोध्या जाकर राज्य करने का प्रस्ताव रखा जिसे कि राम ने, पिता की आज्ञा पालन करने और [[रघुवंश]] की रीति निभाने के लिये, अमान्य कर दिया। भरत अपने स्नेही जनों के साथ राम की पादुका को साथ लेकर वापस अयोध्या आ गये। उन्होंने राम की पादुका को राज सिंहासन पर विराजित कर दिया स्वयं नन्दिग्राम में निवास करने लगे।<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 554-557</ref> === अरण्यकाण्ड === {{main|अरण्यकाण्ड}} कुछ काल के पश्चात [[राम]] ने चित्रकूट से प्रयाण किया तथा वे [[अत्रि]] ऋषि के आश्रम पहुँचे। अत्रि ने राम की स्तुति की और उनकी पत्नी [[अनसूया]] ने [[सीता]] को [[पातिव्रत धर्म]] के मर्म समझाये। वहाँ से फिर राम ने आगे प्रस्थान किया और [[शरभंग]] मुनि से भेंट की। शरभंग मुनि केवल राम के दर्शन की कामना से वहाँ निवास कर रहे थे अतः राम के दर्शनों की अपनी अभिलाषा पूर्ण हो जाने से योगाग्नि से अपने शरीर को जला डाला और [[ब्रह्मलोक]] को गमन किया। और आगे बढ़ने पर राम को स्थान स्थान पर हड्डियों के ढेर दिखाई पड़े जिनके विषय में मुनियों ने राम को बताया कि राक्षसों ने अनेक मुनियों को खा डाला है और उन्हीं मुनियों की हड्डियाँ हैं। इस पर राम ने प्रतिज्ञा की कि वे समस्त राक्षसों का वध करके पृथ्वी को [[राक्षस]] विहीन कर देंगे। राम और आगे बढ़े और पथ में [[सुतीक्ष्ण]], [[अगस्त्य]] आदि ऋषियों से भेंट करते हुये [[दण्डक वन]] में प्रवेश किया जहाँ पर उनकी मुलाकात [[जटायु]] से हुई। राम ने [[पंचवटी]] को अपना निवास स्थान बनाया। [[चित्र:Ravi Varma-Ravana Sita Jathayu.jpg|thumb|left|300px|सीता हरण (चित्रकार: [[रवि वर्मा]])]] पंचवटी में [[रावण]] की बहन [[शूर्पणखा]] ने आकर राम से प्रणय निवेदन-किया। राम ने यह कह कर कि वे अपनी पत्नी के साथ हैं और उनका छोटा भाई अकेला है उसे [[लक्ष्मण]] के पास भेज दिया। लक्ष्मण ने उसके प्रणय-निवेदन को अस्वीकार करते हुये शत्रु की बहन जान कर उसके नाक और कान काट लिये। शूर्पणखा ने [[खर-दूषण]] से सहायता की मांग की और वह अपनी सेना के साथ लड़ने के लिये आ गया। लड़ाई में राम ने खर-दूषण और उसकी सेना का संहार कर डाला।<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 251-263</ref> शूर्पणखा ने जाकर अपने भाई रावण से शिकायत की। रावण ने बदला लेने के लिये [[मारीच]] को [[स्वर्णमृग]] बना कर भेजा जिसकी छाल की मांग सीता ने राम से की। लक्ष्मण को सीता के रक्षा की आज्ञा दे कर राम स्वर्णमृग रूपी मारीच को मारने के लिये उसके पीछे चले गये। मारीच के हाथों मारा गया पर मरते मरते मारीच ने राम की आवाज बना कर ‘हा लक्ष्मण’ का क्रन्दन किया जिसे सुन कर सीता ने आशंकावश होकर लक्ष्मण को राम के पास भेज दिया। लक्ष्मण के जाने के बाद अकेली सीता का रावण ने छलपूर्वक हरण कर लिया और अपने साथ [[लंका]] ले गया। रास्ते में [[जटायु]] ने सीता को बचाने के लिये रावण से युद्ध किया और रावण ने तलवार के प्रहार से उसे अधमरा कर दिया।<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 603-606</ref> सीता को न पा कर राम अत्यन्त दुःखी हुये और विलाप करने लगे। रास्ते में जटायु से भेंट होने पर उसने राम को रावण के द्वारा अपनी दुर्दशा होने व सीता को हर कर दक्षिण दिशा की ओर ले जाने की बात बताई। ये सब बताने के बाद जटायु ने अपने प्राण त्याग दिये और राम उसका अन्तिम संस्कार करके सीता की खोज में सघन वन के भीतर आगे बढ़े। रास्ते में राम ने [[दुर्वासा]] के शाप के कारण राक्षस बने [[गन्धर्व]] [[कबन्ध]] का वध करके उसका उद्धार किया और [[शबरी]] के आश्रम जा पहुँचे जहाँ पर कि उसके द्वारा दिये गये जूठे बेरों को उसके भक्ति के वश में होकर खाया। इस प्रकार राम सीता की खोज में सघन वन के अंदर आगे बढ़ते गये। === किष्किन्धाकाण्ड === {{main|किष्किन्धाकाण्ड}} राम [[ऋष्यमूक]] पर्वत के निकट आ गये। उस पर्वत पर अपने मन्त्रियों सहित [[सुग्रीव]] रहता था। सुग्रीव ने, इस आशंका में कि कहीं [[बालि]] ने उसे मारने के लिये उन दोनों वीरों को न भेजा हो, [[हनुमान]] को [[राम]] और [[लक्ष्मण]] के विषय में जानकारी लेने के लिये ब्राह्मण के रूप में भेजा। यह जानने के बाद कि उन्हें बालि ने नहीं भेजा है हनुमान ने राम और सुग्रीव में मित्रता करवा दी। सुग्रीव ने राम को सान्त्वना दी कि [[जानकी]] जी मिल जायेंगीं और उन्हें खोजने में वह सहायता देगा साथ ही अपने भाई बालि के अपने ऊपर किये गये अत्याचार के विषय में बताया। राम ने बालि का वध कर के सुग्रीव को [[किष्किन्धा]] का राज्य तथा बालि के पुत्र [[अंगद]] को युवराज का पद दे दिया।<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 634-638</ref> राज्य प्राप्ति के बाद सुग्रीव विलास में लिप्त हो गया और वर्षा तथा शरद् [[ऋतु]] व्यतीत हो गई। राम की नाराजगी पर सुग्रीव ने वानरों को सीता की खोज के लिये भेजा। सीता की खोज में गये वानरों को एक गुफा में एक तपस्विनी के दर्शन हुये। तपस्विनी ने खोज दल को योगशक्ति से समुद्रतट पर पहुंचा दिया जहां पर उनकी भेंट [[सम्पाती]] से हुई। सम्पाती ने वानरों को बताया कि रावण ने सीता को [[लंका]] [[अशोकवाटिका]] में रखा है। [[जाम्बवन्त]] ने हनुमान को समुद्र लांघने के लिये उत्साहित किया। === सुंदरकाण्ड === {{main|सुंदरकाण्ड}} [[हनुमान]] ने लंका की ओर प्रस्थान किया। [[सुरसा]] ने हनुमान की परीक्षा ली<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 658-659</ref> और उसे योग्य तथा सामर्थ्यवान पाकर आशीर्वाद दिया। मार्ग में हनुमान ने छाया पकड़ने वाली राक्षसी का वध किया और [[लंकिनी]] पर प्रहार करके [[लंका]] में प्रवेश किया। उनकी [[विभीषण]] से भेंट हुई। जब हनुमान [[अशोकवाटिका]] में पहुँचे तो [[रावण]] [[सीता]] को धमका रहा था। रावण के जाने पर [[त्रिजटा]] ने सीता को सान्तवना दी। एकान्त होने पर हनुमान जी ने सीता माता से भेंट करके उन्हें [[राम]] की [[मुद्रिका]] दी। हनुमान ने अशोकवाटिका का विध्वंस करके रावण के पुत्र [[अक्षय कुमार]] का वध कर दिया। [[मेघनाथ]] हनुमान को [[नागपाश]] में बांध कर रावण की सभा में ले गया।<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 668-672</ref> रावण के प्रश्न के उत्तर में हनुमान ने अपना परिचय राम के दूत के रूप में दिया। रावण ने हनुमान की पूँछ में तेल में डूबा हुआ कपड़ा बांध कर आग लगा दिया इस पर हनुमान ने लंका का दहन कर दिया।<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 678-679</ref> हनुमान सीता के पास पहुँचे। सीता ने अपनी [[चूड़ामणि]] दे कर उन्हें विदा किया। वे वापस समुद्र पार आकर सभी वानरों से मिले और सभी वापस सुग्रीव के पास चले गये। हनुमान के कार्य से राम अत्यन्त प्रसन्न हुये। राम वानरों की सेना के साथ समुद्रतट पर पहुँचे। उधर विभीषण ने रावण को समझाया कि राम से बैर न लें इस पर रावण ने विभीषण को अपमानित कर लंका से निकाल दिया। विभीषण राम के शरण में आ गया और राम ने उसे लंका का राजा घोषित कर दिया। राम ने समुद्र से रास्ता देने की विनती की। विनती न मानने पर राम ने क्रोध किया और उनके क्रोध से भयभीत होकर समुद्र ने स्वयं आकर [[राम]] की विनती करने के पश्चात् [[नल]] और [[नील]] के द्वारा पुल बनाने का उपाय बताया। === लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड) === {{main|लंकाकाण्ड}} [[जाम्बवन्त]] के आदेश से [[नल-नील]] दोनों भाइयों ने वानर सेना की सहायता से समुद्र पर पुल बांध दिया।<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 709-711</ref> श्री [[राम]] ने श्री [[रामेश्वर]] की स्थापना करके भगवान [[शंकर]] की पूजा की और सेना सहित समुद्र के पार उतर गये। समुद्र के पार जाकर राम ने डेरा डाला। पुल बंध जाने और राम के समुद्र के पार उतर जाने के समाचार से रावण मन में अत्यन्त व्याकुल हुआ। [[मन्दोदरी]] के राम से बैर न लेने के लिये समझाने पर भी रावण का अहंकार नहीं गया। इधर राम अपनी [[वानरसेना]] के साथ [[सुबेल पर्वत]] पर निवास करने लगे। [[अंगद]] राम के दूत बन कर लंका में रावण के पास गये और उसे राम के शरण में आने का संदेश दिया किन्तु रावण ने नहीं माना। शान्ति के सारे प्रयास असफल हो जाने पर युद्ध आरम्भ हो गया। लक्ष्मण और [[मेघनाद]] के मध्य घोर युद्ध हुआ। [[शक्तिबाण]] के वार से लक्ष्मण मूर्छित हो गये। उनके उपचार के लिये हनुमान [[सुषेण]] वैद्य को ले आये और [[संजीवनी]] लाने के लिये चले गये। गुप्तचर से समाचार मिलने पर रावण ने हनुमान के कार्य में बाधा के लिये [[कालनेमि]] को भेजा जिसका हनुमान ने वध कर दिया। औषधि की पहचान न होने के कारण हनुमान पूरे पर्वत को ही उठा कर वापस चले। मार्ग में हनुमान को राक्षस होने के सन्देह में [[भरत]] ने बाण मार कर मूर्छित कर दिया परन्तु यथार्थ जानने पर अपने बाण पर बैठा कर वापस [[लंका]] भेज दिया। इधर औषधि आने में विलम्ब देख कर राम प्रलाप करने लगे। सही समय पर हनुमान औषधि लेकर आ गये और सुषेण के उपचार से लक्ष्मण स्वस्थ हो गये।<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 751-759</ref> रावण ने युद्ध के लिये [[कुम्भकर्ण]] को जगाया। कुम्भकर्ण ने भी रावण को राम की शरण में जाने की असफल मन्त्रणा दी। युद्ध में कुम्भकर्ण ने राम के हाथों परमगति प्राप्त की। लक्ष्मण ने मेघनाद से युद्ध करके उसका वध कर दिया। राम और रावण के मध्य अनेकों घोर युद्ध हुऐ और अन्त में रावण राम के हाथों मारा गया।<ref>‘रामचरितमानस’, टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर पृष्ठ 802-807</ref> विभीषण को लंका का राज्य सौंप कर राम, सीता और लक्ष्मण के साथ [[पुष्पकविमान]] पर चढ़ कर अयोध्या के लिये प्रस्थान किया।<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 455-459</ref> === उत्तरकाण्ड === {{main|उत्तरकाण्ड}} [[उत्तरकाण्ड]] राम कथा का उपसंहार है। [[सीता]], [[लक्ष्मण]] और समस्त [[वानरसेना]] के साथ राम [[अयोध्या]] वापस पहुँचे। [[राम]] का भव्य स्वागत हुआ, [[भरत]] के साथ सर्वजनों में आनन्द व्याप्त हो गया। वेदों और [[शिव]] की स्तुति के साथ राम का [[राज्याभिषेक]] हुआ। अभ्यागतों की विदाई दी गई। राम ने प्रजा को उपदेश दिया और प्रजा ने कृतज्ञता प्रकट की। चारों भाइयों के दो दो पुत्र हुये। [[रामराज्य]] एक आदर्श बन गया। उपरोक्त बातों के साथ ही साथ गोस्वामी [[तुलसीदास]] जी ने उत्तरकाण्ड में श्री राम-वशिष्ठ संवाद, [[नारद]] जी का अयोध्या आकर रामचन्द्र जी की स्तुति करना, शिव-पार्वती संवाद, [[गरुड़]] मोह तथा गरुड़ जी का [[काकभुशुण्डि]] जी से रामकथा एवं राम-महिमा सुनना, काकभुशुण्डि जी के पूर्वजन्म की कथा, ज्ञान-भक्ति निरूपण, ज्ञानदीपक और भक्ति की महान महिमा, गरुड़ के सात प्रश्न और काकभुशुण्डि जी के उत्तर आदि विषयों का भी विस्तृत वर्णन किया है। जहाँ तुलसीदास जी ने उपरोक्त वर्णन लिखकर रामचरितमानस को समाप्त कर दिया है वहीं आदिकवि वाल्मीकि अपने रामायण में उत्तरकाण्ड में रावण तथा हनुमान के जन्म की कथा,<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 463-475</ref> सीता का निर्वासन,<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’‘, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 480-483</ref> राजा नृग, राजा निमि, राजा ययाति तथा रामराज्य में कुत्ते का न्याय की उपकथायें,<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 485-491</ref> लवकुश का जन्म,<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 495-496</ref> राम के द्वारा अश्वमेघ यज्ञ का अनुष्ठान तथा उस यज्ञ में उनके पुत्रों लव तथा कुश के द्वारा महाकवि वाल्मीकि रचित रामायण गायन, सीता का रसातल प्रवेश,<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 508-512</ref> लक्ष्मण का परित्याग,<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 515-518</ref> 515 518 का भी वर्णन किया है। वाल्मीकि रामायण में उत्तरकाण्ड का समापन राम के महाप्रयाण के बाद ही हुआ है।<ref>‘वाल्मीकीय रामायण’, प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली पृष्ठ 518-520</ref> == रामायण की सीख == {{wikify|(धार्मिक विचार कृपया हटाएँ। कृपया तथ्य पर आधारित होकर पुनर्लेखन करें)।}} रामायण के सारे चरित्र अपने [[धर्म]] का पालन करते हैं। * [[राम]] एक आदर्श पुत्र हैं। पिता की आज्ञा उनके लिये सर्वोपरि है। पति के रूप में [[राम]] ने सदैव एकपत्नीव्रत का पालन किया। राजा के रूप में प्रजा के हित के लिये स्वयं के हित को हेय समझते हैं। विलक्षण व्यक्तित्व है उनका। वे अत्यन्त वीर्यवान, तेजस्वी, विद्वान, धैर्यशील, जितेन्द्रिय, बुद्धिमान, सुंदर, पराक्रमी, दुष्टों का दमन करने वाले, युद्ध एवं नीतिकुशल, धर्मात्मा, मर्यादापुरुषोत्तम, प्रजावत्सल, शरणागत को शरण देने वाले, सर्वशास्त्रों के ज्ञाता एवं प्रतिभा सम्पन्न हैं। * [[सीता]] का पातिव्रत महान है। सारे वैभव और ऐश्वर्य को ठुकरा कर वे पति के साथ वन चली गईं। * रामायण भातृ-प्रेम का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। जहाँ बड़े भाई के प्रेम के कारण [[लक्ष्मण]] उनके साथ वन चले जाते हैं वहीं [[भरत]] [[अयोध्या]] की राज गद्दी पर, बड़े भाई का अधिकार होने के कारण, स्वयं न बैठ कर [[राम]] की पादुका को प्रतिष्ठित कर देते हैं। * [[कौशल्या]] एक आदर्श माता हैं। अपने पुत्र [[राम]] पर [[कैकेयी]] के द्वारा किये गये अन्याय को भूला कर वे [[कैकेयी]] के पुत्र [[भरत]] पर उतनी ही ममता रखती हैं जितनी कि अपने पुत्र [[राम]] पर। * [[हनुमान]] एक आदर्श [[भक्त]] हैं, वे [[राम]] की सेवा के लिये अनुचर के समान सदैव तत्पर रहते हैं। [[शक्तिबाण]] से मूर्छित [[लक्ष्मण]] को उनकी सेवा के कारण ही प्राणदान प्राप्त होता है। * [[रावण]] के चरित्र से सीख मिलती है कि अहंकार नाश का कारण होता है। रामायण के चरित्रों से सीख लेकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। == रामायण द्वारा प्रेरित अन्य साहित्यिक महाकाव्य == [[वाल्मीकि रामायण]] से प्रेरित होकर सन्त [[तुलसीदास]] ने [[रामचरितमानस]] जैसे [[महाकाव्य]] की रचना की जो कि [[वाल्मीकि]] के द्वारा संस्कृत में लिखे गये रामायण का [[हिंदी]] संस्करण है। रामचरितमानस में [[हिंदू]] आदर्शों का उत्कृष्ट वर्णन है इसीलिये इसे [[हिंदू धर्म]] के प्रमुख ग्रंथ होने का श्रेय मिला हुआ है और प्रत्येक हिंदू परिवार में भक्तिभाव के साथ इसका पठन पाठन किया जाता है। रामायण से ही प्रेरित होकर [[मैथिलीशरण गुप्त]] ने [[पंचवटी]] तथा [[साकेत]] नामक [[खंडकाव्य|खंडकाव्यों]] की रचना की। रामायण में [[लक्ष्मण]] की पत्नी [[उर्मिला]] के उल्लेखनीय त्याग को शायद भूलवश अनदेखा कर दिया गया है और इस भूल को साकेत खंडकाव्य रचकर मैथिलीशरण गुप्त जी ने सुधारा है। राम सम्बन्धी कथानक से प्रेरित होकर श्रीभागवतानंद गुरु ने संस्कृत महाकाव्य श्रीराघवेंद्रचरितम् की रचना की जो अद्भुत एवं गुप्त कथाप्रसंग से भरा हुआ है। इस ग्रंथ में 20 से अधिक प्रकार के रामायणों की कथा का समावेश है। [[नेपाल]] के राजदरबार से सम्मानित कविवर श्री राधेश्याम जी की राधेश्याम रामायण, प्रेमभूषण जी की प्रेम रामायण, महर्षि कम्बन की कम्ब रामायण के अलावा और भी अनेक साहित्यकारों ने रामायण से प्रेरणा ले कर अनेक कृतियों की रचना की है। == इन्हें भी देखें == * [[भगवान महावीर का साधना काल]] * [[रामायण और चित्रकला]] * [[विभिन्न भाषाओं में रामायण]] * [[रामचरितमानस|श्री रामचरित मानस]] * [[महाभारत]] * [[राम तांडव स्तोत्र]] * [[श्रीराघवेंद्रचरितम्]] * [[राम]] * [[भगवद गीता]] * [[महाकाव्य]] * [[हिंदू साहित्य]] * [[वेद]] == टीका-टिप्पणी == <div class="references-small"> '''क.''' {{Note_label|रामायण अर्थ|क|none}} ‘रामायण’ का संधि विच्छेद करने है ‘राम’ + ‘अयन’। ‘अयन’ का अर्थ है ‘यात्रा’ इसलिये रामायण का अर्थ है राम की यात्रा।<br /> '''ख.''' {{Note_label|२४,००० श्लोक|ख|none}} इसमें ४,८०,००२ शब्द हैं जो महाभारत का चौथाई है।<br /> '''ग.''' {{Note_label|विष्णु|ग|none}} पद्मपुराण, श्रीमद्भागवत पुराण, कूर्मपुराण, महाभारत, आनन्द रामायण, दशावतारचरित एवं रामचरितमानस में राम के विष्णु का अवतार होने का स्पष्ट उल्लेख है, किन्तु वाल्मीकि रामायण में केवल इसका संकेत मात्र ही है।<br /> '''घ.''' {{Note_label|Kak|घ|none}} काकभुशुण्डि की विस्तृत कथा का वर्णन तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड के दोहा क्रमांक ९६ से दोहा क्रमांक ११५ तक में किया है।<br /> '''ङ.''' {{Note_label|रामचरितमानस|ङ|none}} रामचरितमानस = राम + चरित + मानस, रामचरितमानस का अर्थ है राम के चरित्र का सरोवर। रामचरितमानस के बालकाण्ड के दोहा क्रमांक ३५ से दोहा क्रमांक ४२ में तुलसीदास जी ने इस सरोवर के स्वरूप का वर्णन किया है।<br /> '''च.''' {{Note_label|आचार्य|च|none}} “आचार्य चतुरसेन” ने अपने ग्रंथ ‘वयं रक्षामः’ में राक्षसजाति एवं राक्षस संस्कृति का विस्तृत वर्णन किया है। </div> ==सन्दर्भ== {{सन्दर्भ सूची}} === ग्रन्थसूची === * ''रामचरितमानस'', टीकाकार: हनुमानप्रसाद पोद्दार, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर * ''श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण'' (प्रथम एवं द्वितीय खंड), सचित्र, हिंदी अनुवाद सहित, प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर * ''कवितावली'', प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर * ''रामायण के कुछ आदर्श पात्र'', प्रकाशक एवं मुद्रक: गीताप्रेस, गोरखपुर * ''वाल्मीकीय रामायण'', प्रकाशक: देहाती पुस्तक भंडार, दिल्ली == बाहरी कड़ियाँ == ;प्रारंभिक साहित्य * विकिस्रोत से [[oldwikisource:रामायण|रामायण]] {{हिन्दू धर्म}} {{संस्कृत साहित्य}} {{निर्वाचित लेख}} [[श्रेणी:धर्म ग्रंथ]] [[श्रेणी:हिंदू धर्म]] [[श्रेणी:रामायण]] [[श्रेणी:उत्तम लेख]] [[श्रेणी:महाकाव्य]]
सारांश:
भारतपीडिया पर किया कोई भी योगदान अन्य सदस्यों द्वारा बदला जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। अगर आपको अपने लिखे हुए पाठ में संपादन होना नामंजूर है तो यहाँ पर न लिखें।
आप हमें यह भी वचन देतें हैं कि यह आपने स्वयं लिखा है अथवा सार्वजनिक क्षेत्र या किसी समान मुक्त स्रोत से प्रतिलिपित किया है (अधिक जानकारी के लिये
भारतपीडिया:कॉपीराइट
देखें)।
कॉपीराइट सुरक्षित कार्यों को बिना अनुमति के यहाँ न डालें!
रद्द करें
सम्पादन सहायता
(नए विंडो में खुलता है)
इस पृष्ठ पर प्रयुक्त साँचें:
साँचा:Citation needed
(
सम्पादित करें
)
साँचा:Cite web
(
सम्पादित करें
)
साँचा:Main
(
सम्पादित करें
)
साँचा:Note label
(
सम्पादित करें
)
साँचा:Pp-template
(
सम्पादित करें
)
साँचा:Ref label
(
सम्पादित करें
)
साँचा:Wikify
(
सम्पादित करें
)
साँचा:निर्वाचित लेख
(
सम्पादित करें
)
साँचा:विकिफ़ाइ
(
सम्पादित करें
)
साँचा:संस्कृत साहित्य
(
सम्पादित करें
)
साँचा:सन्दर्भ सूची
(
सम्पादित करें
)
साँचा:सन्दूक हिन्दू धर्म
(
सम्पादित करें
)
साँचा:स्रोत किताब
(
सम्पादित करें
)
साँचा:हिन्दू धर्म
(
सम्पादित करें
)