"समीर": अवतरणों में अंतर
गीतकार समीर पर नया लेख बनाया टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन |
आंतरिक कड़ियाँ जोड़ी गईं टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन |
||
| (इसी सदस्य द्वारा किया गया एक मध्यवर्ती अवतरण नहीं दिखाया गया है) | |||
| पंक्ति १२: | पंक्ति १२: | ||
| awards = तीन [[फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार]] | | awards = तीन [[फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार]] | ||
}} | }} | ||
'''समीर''' (जन्म 24 फरवरी 1958), जिनका असली नाम '''शीतला पांडेय''' है और जो '''समीर अंजान''' के नाम से भी जाने जाते हैं, भारतीय गीतकार हैं। वे मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखते हैं और बॉलीवुड के सबसे अधिक गीत लिखने वाले गीतकार के रूप में [[गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स]] में दर्ज हैं।<ref name="guinness">{{cite web |url=https://www.guinnessworldrecords.com/news/2016/2/renowned-bollywood-lyricist-sameer-pandey-receives-guinness-world-records-certifi-417383 |title=Bollywood lyricist Sameer Anjaan receives Guinness World Records certificate for writing a staggering 3,524 songs |work=गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> उन्होंने 650 से अधिक फिल्मों के लिए 4,000 से अधिक गीत लिखे हैं और तीन [[फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार]] जीते हैं।<ref name="filmfare">{{cite web |url=https://www.filmfare.com/interviews/exclusive-sameer-anjaan-recounts-his-journey-behind-bollywoods-greatest-hits-84612.html |title=Exclusive: Sameer Anjaan Recounts His Journey Behind Bollywoods Greatest Hits |work=फ़िल्मफ़ेयर |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> | '''समीर''' (जन्म 24 फरवरी 1958), जिनका असली नाम '''शीतला पांडेय''' है और जो '''समीर अंजान''' के नाम से भी जाने जाते हैं, भारतीय गीतकार हैं। वे मुख्य रूप से [[हिंदी]] फिल्मों के लिए गीत लिखते हैं और बॉलीवुड के सबसे अधिक गीत लिखने वाले गीतकार के रूप में [[गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स]] में दर्ज हैं।<ref name="guinness">{{cite web |url=https://www.guinnessworldrecords.com/news/2016/2/renowned-bollywood-lyricist-sameer-pandey-receives-guinness-world-records-certifi-417383 |title=Bollywood lyricist Sameer Anjaan receives Guinness World Records certificate for writing a staggering 3,524 songs |work=गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> उन्होंने 650 से अधिक फिल्मों के लिए 4,000 से अधिक गीत लिखे हैं और तीन [[फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार]] जीते हैं।<ref name="filmfare">{{cite web |url=https://www.filmfare.com/interviews/exclusive-sameer-anjaan-recounts-his-journey-behind-bollywoods-greatest-hits-84612.html |title=Exclusive: Sameer Anjaan Recounts His Journey Behind Bollywoods Greatest Hits |work=फ़िल्मफ़ेयर |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> | ||
== नाम का अर्थ == | == नाम का अर्थ == | ||
समीर एक प्रचलित भारतीय नाम है जिसके दो अर्थ माने जाते हैं। अरबी में इसका अर्थ है शाम की बातचीत में साथ देने वाला साथी, जबकि संस्कृत में इसका अर्थ है हवा या मंद समीर।<ref name="nameberry">{{cite web |url=https://nameberry.com/name/sameer |title=Sameer Name Meaning, Origin and Popularity |work=नेमबेरी |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> गीतकार समीर ने अपने पिता के उपनाम अंजान को अपने नाम के साथ जोड़कर समीर अंजान नाम अपनाया।<ref name="bhrecord">{{cite web |url=https://www.bollywoodhungama.com/news/features/sameer-anjaan-a-long-track-record/ |title=Sameer Anjaan: A long track record |work=बॉलीवुड हंगामा |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> | समीर एक प्रचलित भारतीय नाम है जिसके दो अर्थ माने जाते हैं। [[अरबी]] में इसका अर्थ है शाम की बातचीत में साथ देने वाला साथी, जबकि [[संस्कृत]] में इसका अर्थ है हवा या मंद समीर।<ref name="nameberry">{{cite web |url=https://nameberry.com/name/sameer |title=Sameer Name Meaning, Origin and Popularity |work=नेमबेरी |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> गीतकार समीर ने अपने पिता के उपनाम अंजान को अपने नाम के साथ जोड़कर समीर अंजान नाम अपनाया।<ref name="bhrecord">{{cite web |url=https://www.bollywoodhungama.com/news/features/sameer-anjaan-a-long-track-record/ |title=Sameer Anjaan: A long track record |work=बॉलीवुड हंगामा |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> | ||
== प्रारंभिक जीवन और शिक्षा == | == प्रारंभिक जीवन और शिक्षा == | ||
समीर का जन्म 24 फरवरी 1958 को [[वाराणसी]] के पास ओदार गाँव में हुआ था।<ref name="millennium">{{cite web |url=http://www.millenniumpost.in/sundaypost/beacon/sameer-an-unsurpassed-lyricist-340009 |title=Sameer: An Unsurpassed Lyricist |work=मिलेनियम पोस्ट |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> उनके पिता लालजी पांडेय थे, जो अंजान के नाम से हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार थे। समीर का बचपन का नाम राजन था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर (एम.कॉम.) की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में बैंक अधिकारी की नौकरी की।<ref name="guinness" /> बैंक की नौकरी उन्हें रास नहीं आई और उन्होंने उसे छोड़कर मुंबई आकर गीतकार बनने का निर्णय लिया।<ref name="toi">{{cite web |url=https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/mujhe-apni-khud-ki-zameen-tayaar-karni-padi-sameer-anjaan-opens-up-on-his-struggles-in-bollywood/articleshow/122801513.cms |title=Mujhe apni khud ki zameen tayaar karni padi: Sameer Anjaan opens up on his struggles in Bollywood |work=द टाइम्स ऑफ़ इंडिया |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> | समीर का जन्म 24 फरवरी 1958 को [[वाराणसी]] के पास ओदार गाँव में हुआ था।<ref name="millennium">{{cite web |url=http://www.millenniumpost.in/sundaypost/beacon/sameer-an-unsurpassed-lyricist-340009 |title=Sameer: An Unsurpassed Lyricist |work=मिलेनियम पोस्ट |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> उनके पिता लालजी पांडेय थे, जो अंजान के नाम से [[हिंदी सिनेमा]] के प्रसिद्ध गीतकार थे। समीर का बचपन का नाम राजन था। उन्होंने बनारस [[हिंदू]] विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर (एम.कॉम.) की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में बैंक अधिकारी की नौकरी की।<ref name="guinness" /> बैंक की नौकरी उन्हें रास नहीं आई और उन्होंने उसे छोड़कर मुंबई आकर गीतकार बनने का निर्णय लिया।<ref name="toi">{{cite web |url=https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/mujhe-apni-khud-ki-zameen-tayaar-karni-padi-sameer-anjaan-opens-up-on-his-struggles-in-bollywood/articleshow/122801513.cms |title=Mujhe apni khud ki zameen tayaar karni padi: Sameer Anjaan opens up on his struggles in Bollywood |work=द टाइम्स ऑफ़ इंडिया |accessdate=22 नवंबर 2026}}</ref> | ||
== करियर की शुरुआत और संघर्ष == | == करियर की शुरुआत और संघर्ष == | ||
| पंक्ति ३०: | पंक्ति ३०: | ||
== पुरस्कार == | == पुरस्कार == | ||
समीर को तीन [[फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार]] मिले हैं। पहला पुरस्कार 1991 में आशिकी के गीत नजर के सामने के लिए मिला, जिसे उन्होंने अपने पिता के हाथों प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार 1993 में दीवाना के गीत तेरी उम्मीद तेरा इंतजार के लिए और तीसरा 1994 में हम हैं राही प्यार के गीत घूँघट की आड़ से के लिए मिला।<ref name="guinness" /> उन्हें [[कुछ कुछ होता है]] के गीत तुम पास आए के लिए ज़ी स्क्रीन पुरस्कार भी मिला।<ref name="millennium" /> इसके अलावा वे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के अवध रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हुए हैं।<ref name="millennium" /> | समीर को तीन [[फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार]] मिले हैं। पहला पुरस्कार 1991 में आशिकी के गीत नजर के सामने के लिए मिला, जिसे उन्होंने अपने पिता के हाथों प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार 1993 में दीवाना के गीत तेरी उम्मीद तेरा इंतजार के लिए और तीसरा 1994 में [[हम हैं राही प्यार के]] गीत घूँघट की आड़ से के लिए मिला।<ref name="guinness" /> उन्हें [[कुछ कुछ होता है]] के गीत तुम पास आए के लिए ज़ी स्क्रीन पुरस्कार भी मिला।<ref name="millennium" /> इसके अलावा वे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के अवध रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हुए हैं।<ref name="millennium" /> | ||
== लेखन शैली == | == लेखन शैली == | ||
| पंक्ति ४२: | पंक्ति ४२: | ||
== अन्य प्रयोग == | == अन्य प्रयोग == | ||
समीर नाम का एक अन्य प्रयोग फिल्म कुछ खट्टी कुछ मीठी (2001) में मिलता है, जहाँ सुनील शेट्टी के किरदार का नाम समीर है। यह एक काल्पनिक फिल्मी किरदार है और इसका गीतकार समीर से कोई संबंध नहीं है। | समीर नाम का एक अन्य प्रयोग फिल्म कुछ खट्टी कुछ मीठी (2001) में मिलता है, जहाँ [[सुनील शेट्टी]] के किरदार का नाम समीर है। यह एक काल्पनिक फिल्मी किरदार है और इसका गीतकार समीर से कोई संबंध नहीं है। | ||
== संदर्भ == | == संदर्भ == | ||
{{संदर्भ सूची}} | {{संदर्भ सूची}} | ||
[[श्रेणी:जीवित लोग]] | |||
१०:१३, २६ नवम्बर २०२६ के समय का अवतरण
| जन्म | 24 फरवरी 1958 |
|---|---|
| जन्म स्थान | ओदार गाँव, वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| व्यवसाय | गीतकार |
| सक्रिय वर्ष | 1983 से वर्तमान |
| जीवनसाथी | अनीता पांडेय |
| बच्चे | संचिता, सुचिता, सिद्धेश |
| जन्म नाम | शीतला पांडेय |
| पिता | अंजान (लालजी पांडेय) |
| पुरस्कार | तीन फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार |
समीर (जन्म 24 फरवरी 1958), जिनका असली नाम शीतला पांडेय है और जो समीर अंजान के नाम से भी जाने जाते हैं, भारतीय गीतकार हैं। वे मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखते हैं और बॉलीवुड के सबसे अधिक गीत लिखने वाले गीतकार के रूप में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं।[१] उन्होंने 650 से अधिक फिल्मों के लिए 4,000 से अधिक गीत लिखे हैं और तीन फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं।[२]
नाम का अर्थ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर एक प्रचलित भारतीय नाम है जिसके दो अर्थ माने जाते हैं। अरबी में इसका अर्थ है शाम की बातचीत में साथ देने वाला साथी, जबकि संस्कृत में इसका अर्थ है हवा या मंद समीर।[३] गीतकार समीर ने अपने पिता के उपनाम अंजान को अपने नाम के साथ जोड़कर समीर अंजान नाम अपनाया।[४]
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर का जन्म 24 फरवरी 1958 को वाराणसी के पास ओदार गाँव में हुआ था।[५] उनके पिता लालजी पांडेय थे, जो अंजान के नाम से हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार थे। समीर का बचपन का नाम राजन था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर (एम.कॉम.) की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में बैंक अधिकारी की नौकरी की।[१] बैंक की नौकरी उन्हें रास नहीं आई और उन्होंने उसे छोड़कर मुंबई आकर गीतकार बनने का निर्णय लिया।[६]
करियर की शुरुआत और संघर्ष[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर ने 1983 में फिल्म बेखबर के गीतों से गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।[४] मुंबई के शुरुआती वर्ष उनके लिए बहुत कठिन रहे। वे रात को भूखे सोते थे और कई बार रोते भी थे, पर उन्होंने हार नहीं मानी।[७] प्रसिद्ध गीतकार के बेटे होने के कारण लोग मानते थे कि वे शौकिया शायरी करते हैं और उनके पिता ही उनके गीत लिखकर देते हैं। संगीत निर्देशक उन्हें बैठाकर गीत लिखवाकर परखते थे। लक्ष्मीकांत के यहाँ एक मुखड़ा स्वीकृत कराने में उन्हें चार वर्ष लगे।[६] उनके पिता भी नहीं चाहते थे कि बेटा गीतकार बने, क्योंकि उन्होंने स्वयं इस क्षेत्र में लंबा संघर्ष देखा था। पर बाद में पिता ने उनकी प्रतिभा को स्वीकार किया और जीवन भर उन्हें सफल होते देखा।[८]
सफलता और प्रसिद्धि[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर को पहली बड़ी सफलता 1990 में मिली, जब नदीम-श्रवण के संगीत वाली फिल्म आशिकी के गीत बहुत लोकप्रिय हुए। उसी दौर में दिल फिल्म के गीत मुझे नींद न आए ने भी उन्हें घर घर पहचाना दिया।[७] इसके बाद वे हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त गीतकारों में से एक बन गए। उन्होंने आनंद-मिलिंद, नदीम-श्रवण, अनु मलिक, जतिन ललित और हिमेश रेशमिया सहित 105 से अधिक संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है और चार पीढ़ियों के फिल्मकारों के साथ गीत लिखे हैं।[४] उनके लिखे प्रसिद्ध गीतों में नजर के सामने (आशिकी), तेरी उम्मीद तेरा इंतजार (दीवाना (1992 फ़िल्म)), घूँघट की आड़ से (हम हैं राही प्यार के), तुम पास आए (कुछ कुछ होता है) और तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त (मोहरा) शामिल हैं।[२]
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
15 दिसंबर 2015 को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने समीर को बॉलीवुड के सबसे अधिक गीत लिखने वाले गीतकार के रूप में मान्यता दी। उस समय तक उन्होंने 650 फिल्मों के लिए 3,524 गीत लिखे थे।[१] इसके लिए एक नई श्रेणी बनाई गई थी, क्योंकि इससे पहले ऐसी कोई श्रेणी नहीं थी। फरवरी 2016 में मुंबई में आयोजित एक समारोह में उन्हें इस रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया गया।[९] तब तक उनके गीतों की संख्या बढ़कर 3,539 हो चुकी थी।[८] बाद के वर्षों में उनके गीतों की कुल संख्या 4,000 से अधिक हो गई।[१०]
पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर को तीन फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले हैं। पहला पुरस्कार 1991 में आशिकी के गीत नजर के सामने के लिए मिला, जिसे उन्होंने अपने पिता के हाथों प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार 1993 में दीवाना के गीत तेरी उम्मीद तेरा इंतजार के लिए और तीसरा 1994 में हम हैं राही प्यार के गीत घूँघट की आड़ से के लिए मिला।[१] उन्हें कुछ कुछ होता है के गीत तुम पास आए के लिए ज़ी स्क्रीन पुरस्कार भी मिला।[५] इसके अलावा वे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के अवध रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हुए हैं।[५]
लेखन शैली[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर की लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान उसकी सरलता है। वे ऐसे शब्द चुनते हैं जिन्हें गायक और श्रोता आसानी से समझ सकें।[१] उनके प्रेरणा स्रोत मजरूह सुल्तानपुरी, आनंद बख्शी और उनके पिता अंजान रहे हैं।[२] वे मानते हैं कि जब तक लेखक ने प्रेम, भूख और दर्द को स्वयं अनुभव न किया हो, तब तक उसका लेखन सच्चा नहीं लगता। इसी अनुभव को वे अपने गीतों की आत्मा मानते हैं।[७] बदलते समय के साथ उन्होंने अपनी शैली भी बदली है और 1980 के दशक से 2020 के दशक तक वे लगातार सक्रिय रहे हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने नए कलाकारों को सिखाने का काम भी शुरू किया है और अपनी संगीत कंपनी भी बनाई है।[२]
प्रमुख फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर ने जिन फिल्मों के गीत लिखे हैं, उनमें आशिकी (1990), दिल (1990), साजन (1991), दीवाना (1992), हम हैं राही प्यार के (1993), मोहरा (1994), किस्मत (1995), कुछ कुछ होता है (1998), कभी खुशी कभी ग़म (2001), कुछ खट्टी कुछ मीठी (2001), आवारा पागल दीवाना (2002) और एक और एक ग्यारह (2003) शामिल हैं।[४] उनके गीतों ने 1990 के दशक के हिंदी फिल्म संगीत को एक नई पहचान दी और वे उस दौर के सबसे सफल गीतकारों में गिने जाते हैं।[११]
व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर का विवाह अनीता पांडेय से हुआ है और उनके तीन बच्चे हैं, बेटियाँ संचिता और सुचिता तथा बेटा सिद्धेश।[१] उन पर डेरेक बोस की लिखी जीवनी समीर: अ वे विद वर्ड्स प्रकाशित हुई है।[१२] वे आज भी फिल्मों के लिए गीत लिख रहे हैं और नए गीतकारों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।[७]
अन्य प्रयोग[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
समीर नाम का एक अन्य प्रयोग फिल्म कुछ खट्टी कुछ मीठी (2001) में मिलता है, जहाँ सुनील शेट्टी के किरदार का नाम समीर है। यह एक काल्पनिक फिल्मी किरदार है और इसका गीतकार समीर से कोई संबंध नहीं है।
संदर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ १.० १.१ १.२ १.३ १.४ १.५ "Bollywood lyricist Sameer Anjaan receives Guinness World Records certificate for writing a staggering 3,524 songs". गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ २.० २.१ २.२ २.३ "Exclusive: Sameer Anjaan Recounts His Journey Behind Bollywoods Greatest Hits". फ़िल्मफ़ेयर. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ "Sameer Name Meaning, Origin and Popularity". नेमबेरी. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ ४.० ४.१ ४.२ ४.३ "Sameer Anjaan: A long track record". बॉलीवुड हंगामा. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ ५.० ५.१ ५.२ "Sameer: An Unsurpassed Lyricist". मिलेनियम पोस्ट. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ ६.० ६.१ "Mujhe apni khud ki zameen tayaar karni padi: Sameer Anjaan opens up on his struggles in Bollywood". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ ७.० ७.१ ७.२ ७.३ "Sameer Anjaan: Pain and hunger made my writing real". द पैट्रियट. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ ८.० ८.१ "Poetry in his veins". डेक्कन हेराल्ड. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ "Sameer Anjaan creates world record by composing 3524 songs". जीके टुडे. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ "Indian lyricist Sameer to be felicitated in Kathmandu". रेडियो नेपाल. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ "Sameer Anjaan enters the Guinness World Records for writing the most number of film songs". म्यूज़िक अनप्लग्ड. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
- ↑ "Sameer Anjaan". रूपा पब्लिकेशन्स. 22 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।