"चैती": अवतरणों में अंतर
Rescuing 3 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7 |
सन्दर्भ सूची साँचा लगाया टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन |
||
| पंक्ति १७: | पंक्ति १७: | ||
== सन्दर्भ == | == सन्दर्भ == | ||
{{सन्दर्भ सूची}} | |||
[[श्रेणी:संगीत]] | [[श्रेणी:संगीत]] | ||
[[श्रेणी:लोक गीत]] | [[श्रेणी:लोक गीत]] | ||
०८:३९, १६ नवम्बर २०२६ के समय का अवतरण
चैती उत्तर प्रदेश का, चैत माह पर केंद्रित लोक-गीत है।[१] इसे अर्ध-शास्त्रीय गीत विधाओं में भी सम्मिलित किया जाता है तथा उपशास्त्रीय बंदिशें गाई जाती हैं।[२] चैत्र के महीने में गाए जाने वाले इस राग का विषय प्रेम, प्रकृति और होली रहते है। चैत श्री राम के जन्म का भी मास है इसलिए इस गीत की हर पंक्ति के बाद अक्सर रामा यह शब्द लगाते हैं।[३] संगीत की अनेक महफिलों केवल चैती, टप्पा और दादरा ही गाए जाते है। ये अक्सर राग वसंत या मिश्र वसंत में निबद्ध होते हैं। चैती, ठुमरी, दादरा, कजरी इत्यादि का गढ़ पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा मुख्यरूप से वाराणसी है। पहले केवल इसी को समर्पित संगीत समारोह हुआ करते थे जिसे चैता उत्सव कहा जाता था। आज यह संस्कृति लुप्त हो रही है, फिर भी चैती की लोकप्रियता संगीत प्रेमियों में बनी हुई है। बारह मासे में चैत का महीना गीत संगीत के मास के रूप में चित्रित किया गया है।
उदाहरण
चैती
चढ़त चइत चित लागे ना रामा/ बाबा के भवनवा/ बीर बमनवा सगुन बिचारो/ कब होइहैं पिया से मिलनवा हो रामा/ चढ़ल चइत चित लागे ना रामा
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- चैत मास का विशेष गीत चैती - शांति जैन
- क्या आपने चैती सुना है?
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 31 मार्च 2008 को अभिगमन किया गया। 11 मई 2008 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 31 मार्च 2008 को अभिगमन किया गया। 18 फ़रवरी 2008 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 31 मार्च 2008 को अभिगमन किया गया। 8 अगस्त 2008 को संग्रह में संग्रहीत।