सामग्री पर जाएँ

"लोलक": अवतरणों में अंतर

भारतपीडिया से
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा
 
पंक्ति ३७: पंक्ति ३७:
* [[लोलक (गणित)]]
* [[लोलक (गणित)]]
* [[सरल आवर्त गति]]
* [[सरल आवर्त गति]]
==सन्दर्भ==
{{सन्दर्भ सूची}}


[[श्रेणी:भौतिकी]]
[[श्रेणी:भौतिकी]]

१२:३८, २६ अक्टूबर २०२६ के समय का अवतरण

"सरल गुरुत्वीय लोलक" शून्य वायु-घर्षण एवं प्रतिरोध मानकर

किसी खूंटी से लटके ऐसे भार को लोलक (pendulum) कहते हैं जो स्वतंत्रतापूर्वक आगे-पीछे झूल सकता हो। झूला इसका एक व्यावहारिक उदाहरण है।

आवर्त काल (Period of oscillation)[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

लोलक का एनिमेशन - इसमें लोलक की परिवर्तनशील वेग एवं त्वरण सदिशों को दर्शाया गया है। (v एवं A).
चिरसम्मत यांत्रिकी
मूल विषययांत्रिकी • चिरसम्मत भौतिकी • गति विज्ञान
प्रमुख अवधारणाएँबल • त्वरण • कोणीय त्वरण • अपकेन्द्रिय बल • जड़त्वीय फ्रेम • लोलक • गति के नियम • न्यूटन के गति नियम
संबंधित विषय और व्यक्तिअनुप्रयुक्त यांत्रिकी • आइज़क न्यूटन • योहानेस केप्लर

दोलन करता हुआ लोलक किसी एक बिन्दु जितने समय बाद पुनः वापस आ जाता है उसे उसका 'आवर्तकाल' कहते हैं। यदि लोलक का आयाम कम हो तो इसका आवर्तकाल आयाम पर निर्भर नहीं करता बल्कि केवल लोलक की लम्बाई और गुरुत्वजनित त्वरण के स्थानीय मान पर निर्भर होता है। लोलक का आवर्तकाल लोलक के द्रव्यमान पर भी निर्भर नहीं करता।

T≈2πLgθ0≪1(1)

जहाँ L लोलक की लम्बाई है, तथा g उस स्थान पर गुरुत्वजनित त्वरण का मान है।

इस सूत्र से साफ है कि यदि आयाम (या स्विंग) कम हो तो आवर्तकाल अलग-अलग आयामों के लिये समान होगा। लोलक के इस गुण को 'समकालिकता' (isochronism) कहते हैं। अपने इसी गुण के कारण लोलक का उपयोग समयमापन (timekeeping) में खूब हुआ।

किन्तु यदि आयाम बड़ा है तो आवर्तकाल नियत नहीं रहता बल्कि आयाम बढ़ने पर क्रमशः बढ़ता है। उदाहरण के लिये यदि आयाम θ0 = 23° हो तो आवर्तकाल का मान समीकरण (1) से प्राप्त मान से लगभग १% अधिक होगा।

लोलक के किसी भी आयाम (छोटे या बड़े) के लिये आवर्तकाल का मान निम्नलिखित अनन्त श्रेणी द्वारा दी जाती है-

T=2πLg(1+116θ02+113072θ04+173737280θ06+229311321205760θ08+⋯)
एक फ्रांसीसी घड़ी में लगा अलंकारिक लोलक

विभिन्न प्रकार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]