पुष्प

Bharatwiki Socrates (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०१:०८, २४ नवम्बर २०२६ का अवतरण (लेख में उपयुक्त आंतरिक कड़ी जोड़ी गई)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पुष्प, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, फूल (तद्भव) या फुल्ल (तत्सम) सपुष्पक पौधों में एक बहुत महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षक रचना है। पुष्प की अविकसित अवस्था को कली कहते हैं। तने पर पुष्प लगने की घटना को स्तंभपुष्पता कहते हैं। यह एक रूपान्तरित प्ररोह है जो लैंगिक जनन हेतु अभिप्रेत होता है और इसमें बाह्य दलपुंज, दलपुंज, पुमंग तथा जायांग जैसे विन्यास होते हैं। पुष्पों को परागण के लिए विशेष संरचनाएँ होती हैं और वे धार्मिक, अनुष्ठानिक तथा औषधीय उद्देश्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुगंधित पुष्पों में नरगिस भी गिना जाता है, जिसकी सफेद पंखुड़ियों के बीच पीला सुगंधित प्याला होता है।

सन्दर्भ


यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं।