Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
घूर्णन काल - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

घूर्णन काल

भारतपीडिया से
अपने घूर्णन अक्ष पर घूर्णन करता हुआ एक गोला

भौतिकी में, घूर्णन काल (rotation period) उस समय के अवधि को कहते हैं जिसमें कोई घूर्णन करती हुई (यानि लट्टू की तरह घूमती हुई) वस्तु अपने घूर्णन अक्ष के इर्द-गिर्द एक चक्कर पूरा कर लेती है। उदाहरण के लिए, पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग चौबीस घंटे (यानि लगभग एक दिन) में एक चक्कर पूरा कर लेती है, इसलिए उसका घूर्णन काल लगभग एक दिन है।

हमारे सौर मण्डल का सूरज भी घूर्णन कर रहा है लेकिन चूँकि वह पूरा गैस का बना है और उसमें पृथ्वी जैसी सख्ती नहीं है इसलिए उसका मध्य हिस्सा उसके ध्रुवों की अपेक्षा जल्दी घूर्णन करता है। सूरज की मध्य रेखा पर घूर्णन काल २५ दिन ९ घंटे ७ मिनट है, जबकि उसके ध्रुवों का घूर्णन काल ३५ दिन है।

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]