बैंक
दिखावट
बैंक वह वित्तीय संस्था है जो जनता से धन जमा कराती है और ऋण देती है। लोग अपनी बचत जमा कराते हैं और ब्याज कमाने के लिए बैंक में रख देते हैं, जबकि बैंक जमा से प्राप्त राशि को व्यापारियों और व्यवसायियों को ऋण देकर ब्याज कमाता है। बैंक कृषि, उद्योग और व्यापार के विकास के लिए आवश्यक हैं और उन्हें साख के सृजनकर्ता भी कहा जाता है। बैंकिंग के विकास का विवरण बैंकिंग का इतिहास में दिया गया है।
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |