अवकाशिका (जीवविज्ञान)

imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित ०५:५३, ७ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवविज्ञान के संदर्भ में अवकाशिका या ल्यूमेन (लैटिन:Lumen) किसी नलिकामय संरचना के आंतरिक स्थान को कहते हैं। वनस्पति विज्ञान में यह स्थान पुटी कहलाता है। उदाहरण के लिए किसी धमनी या आंत जैसी एक नलिकामय संरचना के अंदर की जगह जिसमें से क्रमश: रक्त और भोजन का प्रवाह होता है। ल्यूमेन किसी कोशिकीय संरचना के आंतरिक स्थान को भी कहते हैं जैसे कि एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम (अंतःप्रद्रव्य जालिका)।

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
एक धमनी की शारीरिकी। अवकाशिका सबसे ऊपर वाला स्थान है।
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
आंत की अनुप्रस्थ काट। अवकाशिका बीच का स्थान है।

उदाहरणः -

  • रक्त वाहिका जैसे कि शिरा या धमनी का मध्यस्थल जिसमें से रक्त बहता है।
  • आंत का आंतरिक मध्य भाग।
  • फेफड़ों में ब्रांकाई के मार्ग
  • मूत्र एकत्रण नलिकाओं का आंतरिक भाग
  • योनि का एकल मार्ग

सन्दर्भ सम्पादित करें