कावेरी झा
साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति कावेरी झा (जन्म २१ मई १९८३) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। वे हिन्दी, मलयालम, तेलगू, तमिल फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। कला विषय में उपाधी ग्रहण करने के बाद झा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत भूल भुलैया में 2007 से की। कावेरी एयर इंडिया में एयर होस्टेस के पद पर भी काम कर चुकीं हैं।[१] सन् 2005 में कावेरी ने फेमिना मिस इंडिया में सुश्री व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित हुईं। दक्षिण भारत में कावेरी झा अपने स्वतंत्र व्यव्हार के लिए जानी जाती हैं।
शुरूआती जीवन व पार्श्वभूमी सम्पादित करें
कावेरी का जन्म बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था। उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे।[२] कावेरी बचपन में लड़कों जैसे रहती थी, उन्होंने अपने पिता की पार्श्वभूमी को अपने परिवार के रहन सहन पर बेहद प्रभावी बताया।
करियर सम्पादित करें
सुश्री व्यक्तित्व पुरस्कार प्राप्त करने के कावेरी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुवात की। साजिद खान के नेतृत्व में उन्होंने टीवी शो की मेजबानी भी की हैं। इसके अलावा उनकी अन्य फिल्मों में हैज्जैक, फ्लैट, बम् बम् बोले और जेल जैसीं फिल्में शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। कावेरी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में सभी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री से अपनी शुरुआत की है। अभिनय के लिए उन्हें समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया है। उन्होंने आगे चलकर भिन्न-भिन्न प्रकार के किरदार अदा किए व उनके अभिनय व किरदारों ने हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्रियों की एक नई कल्पना को जन्म दिया। आज के समय में कावेरी झा दक्षिण भारतीय सिनेमा के सफल अभिनेत्रियों में गिनी जातीं हैं।
प्रमुख फिल्में सम्पादित करें
| वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| 2007 | भूल भुलैया | गिरिजा उपाध्याय | |
| 2007 | नागरम | ||
| 2006 | हैज्जैक | पूजा मदन | |
| 2006 | ना गर्लफ्रेंड बग रिच | ||
| 2006 | सलीम | ||
| 2005 | जेल | सबीना घनी | |
| 2005 | ए फ्लैट | प्रीती | |
| 2004 | कंधार | एयर होस्टेस | |
| 2004 | बम् बम् बोले | बानी |
सन्दर्भ सम्पादित करें
- ↑ Savouring beginner’s luck Archived 8 सितंबर 2010 at Web Archive The Hindu, Aug 01, 2008
- ↑ "संग्रहीत प्रति".[१]Retrieved 6 जून 2012.