Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
दाऊद - भारतपीडिया

साँचा:Redirect साँचा:Infobox royalty

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
जालवत का सर काट कर उठाते हुए राजा दाऊद, जोसफिन पोलार्ड द्वारा चित्र (1899)

दाउद या डेविड(ईब्रानी: דוד (दविद) “महबूब”, (१०४०-९६० ई.पू.)) ईब्रानी पवित्र ग्रन्थों के अनुसार, इज़राइल के राजा थे। साऊल के उत्तराधिकारी दाऊद इज़राइल के संवौधिक प्रसिद्ध राजा हैं। तत्कालीन प्रचलित बहुविवाह दाऊद की पारिवारिक झंझटों का मुख्य कारण सिद्ध हुआ। दाऊद को यहूदी, ईसाई और इस्लामी ग्रंथों में ईश्वर का सच्चा भक्त बताया गया है। ईसाई पूजा में प्रयुक्त होने वाले धार्मिक गीत (psalms), उन्ही के द्वारा लिखा, माना गया है। इब्राहीमी धार्मिक मान्यता में दाऊद को महान योद्धा, प्रशासक तथा भवन निर्माता के रूप में न्यायत: लब्धप्रतिष्ठ व्यक्ति के रूप में दर्शाया है। इस्लाम धर्म में भी, दाऊद को एक नबी और पैग़म्बर माना गया है।

नामकरण सम्पादित करें

हिंदी और उर्दू में दाउद का नाम “दाउद” है। इसे अंग्रज़ी उच्चारण में “डेविड” कहा जाता जो हीब्रू भाषा के (דוד [दविद]) आया है। यह नाम अरबी में دود [दवद] बना तथा अरबी से फ़ारसी में "दऊद" बन गया। फिर भारत में “दाउद” या "दाऊद" का उच्चारण पड़ा। वहीँ पश्चिम के तरफ ईब्रानी नाम “दविद” रोमानी में David (उच्चारण: दावीद) बन गया और जैसा रोम भाषा में था ऐसा फ़्रांसीसी, इस्पानी, इतालवी तथा पुरतगाली भाषाओं में था। वहीं अंग्रेज़ी में उच्चारण ने रोमानी उच्चारण से बदल कर "डेविड" का रूप ले लिया।

परिचय सम्पादित करें

पुराने नियम में दिए गए कालक्रम के अनुसार, दाऊद, साल 1010-1003 (ई०पू०) में यहूदा के राजा बने तथा साल 1003-970 (ई०पू०) में वे तमाम इज़राइल की संयुक्त राज्य के शाशक बने। दाऊद का उल्लेख, बाइबल में शमूएल की दो किताबें, राजों की पहली किताब और इतिवृतों की पहली किताब में पाया जाता है। यहूदी धर्म में, दाउद का जीवन काल तथा शासन अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। तथा ईसाई धर्म और इस्लाम में भी दाउद के शासन की एक प्रतिकात्मत महत्वता है।

दाऊद और इस्लाम सम्पादित करें

दाऊद इस्लाम में एक महत्वपूर्ण शख्सियत है, दाऊद ईश्वर द्वारा इजरायल का मार्गदर्शन करने के लिए भेजे गए प्रमुख पैगंबरों में से एक है। डेविड के कुरान में कई बार अक्सर अपने बेटे सुलैमान के साथ अरबी नाम داود, Dāw ,d के साथ उल्लेख किया गया है।साँचा:Citation needed

दाऊद का तारा सम्पादित करें

दाउद के तारे का नाम असल में “दाउद की फरी” (इब्रानी: מגן דוד (मगन-दविद)) वह वर्त्तमान इज़राइल के राष्ट्रीय प्रतीक का चिह्न है।

इन्हें भी देखें सम्पादित करें

सन्दर्भ सम्पादित करें

बाहरी कड़ियाँ सम्पादित करें

साँचा:आधार


साँचा:- साँचा:कुरान में पैगम्बर