साँचा:Song infobox "दे घुमा के" भारतीय संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी द्वारा रचित और शंकर महादेवन और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया गीत है। यह २०११ विश्व कप क्रिकेट का आधिकारिक थीम साँग है। यह गीत 31 दिसम्बर को जारी किया गया था। आधिकारिक गीत 'दे घुमा के' को हिंदी, बंगला और सिंहली भाषाओं में तैयार किया गया है।

गीत के बारे में सम्पादित करें

शंकर महादेवन ने इस गीत के बारे में कहा कि "हमारे इस गीत को विश्व भर में करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक सुनेंगे। यह सोचकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। लोगों को हमारे गीत पर झूमते और नाचते देखकर हमें जो महसूस होगा उसे हम शब्दों में बयाँ नहीं कर सकते।" इसी तरह एहसान ने कहा कि "मैं बहुत खुश हूँ कि हमें इस विश्व कप का हिस्सा बनने का मौका मिला और हमें केवल भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों तक भी अपना गीत पहुँचाने का मौका मिला।"[]

उद्घाटन समारोह सम्पादित करें

विश्व कप के दो दिन पहले ढाका में आयोजित किये गये उद्घाटन समारोह में शंकर एहसान लॉय 'दे घुमा के' प्रस्तुत किया।[]

स्वागत सम्पादित करें

जारी होने के दो दिनों के भीतर ही, इस गीत को यूट्यूब पर लगभग 7000 हिट प्राप्त हुईं। कई लोग इस गीत को २०१० राष्ट्रमण्डल खेल आधिकारिक गीत की तुलना में बेहतर समझते हैं।[]

इन्हें भी देखें सम्पादित करें

संदर्भ और नोट्स सम्पादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति".[१]Retrieved 6 जुलाई 2011.
  2. "संग्रहीत प्रति".[२]Retrieved 6 जुलाई 2011.
  3. "संग्रहीत प्रति".[३]Retrieved 6 जुलाई 2011.

बाहरी कड़ियाँ सम्पादित करें

साँचा:Commons साँचा:Wikinews

आधिकारिक जालस्थल सम्पादित करें