Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
नवकलेवर - भारतपीडिया

साँचा:आधार

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
जगन्नाथ मंदिर का पीछे का भाग। इसमें कोइली बैकुण्ठ उद्यान देखा जा सकता है जहाँ नवकलेवर उत्सव होता है।

नवकलेवर अधिकांश जगन्नाथ मंदिरों से जुड़ा एक प्राचीन उत्सव है जब भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन की पुरानी मूर्तियों को बदलकर नयी मूर्तियाँ स्थापित की जातीं हैं। नवकलेवर = नव+कलेवर, अर्थात जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन पुराना शरीर त्यागकर नया शरीर धारण करते हैं।

परम्परानुसार नवकलेवर का कार्य तब किया जाता है जब आषाढ़ मास अधिकमास होता है। यह प्रायः ८ वर्ष बाद, ११ वर्ष बाद या १९ वर्ष बाद आता है। ये मूर्तियाँ एक विशेष प्रकार की नीम की लकड़ी से बनायीं जाती हैं जिसे 'दारु ब्रह्म' कहते हैं। चैत्र मास से ही इस उत्सव की तैयारियाँ आरम्भ हो जातीं हैं। पिछली बार यह १९९६ में हुआ था। अगला नवकलेवर २०१५ में होना है जिसमें ३० लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने की आशा है।

इसके पूर्व नवकलेवर १७३३, १७४४, १७५२, १७७१, १७९०, १८०९, १८२८, १८३६, १८५५, १८७४, १८९३, १९१२, १९३१, १९५०, १९६९, १९७७ और १९९६ में हुआ था।

बाहरी कड़ियाँ सम्पादित करें