Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
पॉल क्रूगमैन - भारतपीडिया


पॉल क्रूगमैन अमेरिका के प्रिन्सटन विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रोफेसर हैं। वे न्यूयॉर्क टाइम्स अख़बार में नियमित कॉलम भी लिखते हैं। उन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वर्ष २००८ के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया हैं। इस पुरस्कार में १४ लाख डालर की राशि दी जाती है। इस पुरस्कार की शुरुआत मूल नोबेल पुरस्कारों से काफी बाद में १९६० में की गई थी और इसे आर्थिक जगत में स्विरिज्स रिक्सबैंक प्राइज के नाम से जाना जाता है। नोबेल पुरस्कार समिति के निर्णायक मंडल के सदस्यों का कहना है कि मुक्त व्यापार, भूमंडलीकरण के प्रभावों और दुनिया में शहरीकरण के पीछे काम कर रही शक्तियों के विश्लेषण में क्रूगमैन का दिया सिद्धांत कारगर है। अकादमी ने अपनी प्रशस्ति में कहा, "इस तरह से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक भूगोल जैसे विषयों को एक साथ विश्लेषित किया है।"

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
पॉल क्रूगमैन