कुंजंग चोदेन
साँचा:Infobox writer कुंजंग चोदेन (अँग्रेजी: Kunzang Choden, जन्म: 1952) एक भूटानी लेखिका हैं और अँग्रेजी भाषा में उपन्यास लिखने वाली प्रथम भूटानी महिला हैं।[१] उनका जन्म भूटान के बूमथंग जिला के एक सामंती परिवार में हुआ। मात्र नौ वर्ष की आयु में उनके पिता ने उन्हें अँग्रेजी भाषा की तालिम दिलाई और शिक्षा-दीक्षा हेतु भारत भेज दिया। उन्होने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक प्रतिष्ठा की शिक्षा ली और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेब्रास्का लिंकन विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र से स्नातक किया। 2005 में प्रकाशित अपने पहले अँग्रेजी उपन्यास 'दि सर्किल ऑफ कर्मा' से वे चर्चा में आयीं, जो 1950 के दशक में एक भूटानी महिला की परंपरिक प्रतिबंधात्मक विवशता पर आधारित है। इसमें मुख्य चरित्र के रूप में एक भूटानी महिला को रेखांकित किया गया है, जो पेशे से सड़क बिल्डर है और पुरुषों को प्राप्त आर्थिक स्वतन्त्रता तथा लिंग भिन्नता का शिकार हो जाती है।[२]
प्रमुख कृतियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- 'फ़ौकटेल्स ऑफ भूटान' (हिन्दी शीर्षक: भूटान की लोककथाएँ, 1994) आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 974-8495-96-5
- 'भूटानीज़ टेल्स ऑफ दि येती' (हिन्दी शीर्षक: यति के भूटानी किस्से, 1997) आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 1-879155-83-4
- 'दावा: दि स्टोरी ऑफ ए स्ट्रे डॉग ऑफ भूटान' (हिन्दी शीर्षक: दावा- भूटान के एक आवारा कुत्ते की कहानी, 2004) आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 99936-644-0-5
- 'दि सर्किल ऑफ कर्मा'(हिन्दी शीर्षक: कर्म चक्र, 2005)आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-86706-79-8
- 'चिली एंड चीज- फूड एंड सीसाइटी ऑफ भूटान' (हिन्दी शीर्षक: चिली और पनीर- भूटान का खाद्य और समाज, 2008)आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-974-480-118-0
- 'टेल्स इन कलर एंड अदर स्टोरी' (हिन्दी शीर्षक:रंग के किस्से और अन्य कहानियाँ, 2009)आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-89884-62-8