सामग्री पर जाएँ

विनीता बाली

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १३:२४, २५ अगस्त २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.5)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति विनीता बाली एक भारतीय महिला उद्यमी हैं, जो ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं।[]

शिक्षा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वर्ष 1975 में, उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए किया। उन्होने संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी से छात्रवृत्ति प्राप्त की और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक प्रशिक्षु के रूप में कार्य किया।[]

करियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
विनीता बाली और डॉ बल्ला ग्रेट लेक इंस्टीट्यूट ऑफ मानेजमेंट में

उन्होने अपने करियर की शुरुआत वोल्टास में किया, जहां वे शीतल पेय ब्रांड रसना का शुभारंभ किया। उन्होने चौदह वर्षों तक कैडबरी के भारतीय डिवीजन के लिए काम किया है, जहां उन्होने भारत और अफ्रीका में कंपनी की बाजार का विस्तार किया। वर्ष 1994 में, उन्होने कोका कोला में विपणन निदेशक के रूप में कार्य किया और उसके बाद वे लैटिन अमेरिका के लिए विपणन उपाध्यक्ष नियुक्त हुईं। कोक में अपने नौ वर्षों के दौरान, उन्होने विपणन की रणनीति के अंतर्गत उपाध्यक्ष के रूप में काम किया।[][]उन्होने सर्जियों ज़ीमान समूह में कार्य करने हेतु वर्ष 2003 में कोका-कोला छोड़ दिया। उन्हें ज़ीमान समूह की अटलांटा स्थित गतिविधियों का प्रमुख नियुक्त किया गया।[]

उन्होने वर्ष 2005 में ज़ीमान समूह छोड़ दिया और भारतीय खाद्य कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त हुईं, जहां उन्हें वर्ष 2006 में प्रबंध निदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया। बाली को वर्ष 2009 में "वर्ष के महिला उद्यमी" के रूप में इकोनॉमिक टाइम्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[] वर्ष 2009 में उन्होने ब्रिटानिया न्यूट्ररेशन फाउंडेशन की स्थापना की, जो भारत में स्कूली बच्चों के कुपोषण को मिटाने की दिशा में आंदोलनरत है। इस फाउंडेशन की स्थापना और उद्देश्यों के दृष्टिगत उन्हें सामाजिक दायित्व पुरस्कार से अलंकृत किया गया।[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Commons category

  • (सितंबर 27, 2011). "Vinita Bali (Interview)". '. [१]Retrieved 9 अप्रैल 2016.
  • "Vinita Bali Interview".एनडीटीवी.[२]Retrieved 9 अप्रैल 2016.

साँचा:हिन्द की बेटियाँ/अर्थ

  1. करमाली, नाज़नीन(31 जनवरी 2012). "Britannia's Tough Cookie". '. [३]
  2. २.० २.१ "Management Team: Vinita Bali".ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज.[४]
  3. "Vinita Bali".बिजनेस वीक.[५]
  4. (8 नवंबर 2004)."Meet Vinita Bali, Britannia CEO".रेडिफ़ डॉट कॉम मनी.[६]
  5. (मार्च 20129 अप्रैल 2016). "Asia's 50 Power Businesswomen: Karen Agustiawan". '. [७]Retrieved 9 अप्रैल 2016.
  6. (12 दिसंबर 2010). "Britannia Industries get CSR Award". '. [८]