तौरात
तौरात (इब्रानी: תּוֹרָה, 'आदेश' या 'क़ानून') यहूदी धर्म की मूल अवधारणाओं की शिक्षा देने वाला धार्मिक ग्रन्थ है, जिसमें बाइबल का प्रारम्भ भी इसी धर्मग्रन्थ से होता है। माना जाता है कि यह सबसे पहली किताब है जिसमें ख़ुदा ने अपने पैग़म्बर हज़रत मूसा को जीवनयापन और उनकी कौम (इस्राएलियों) के लिए आदेश व निर्देश भेजे, और यह पाँच किताबों का संकलन है: बेरेशित, शेमोत, वयिकरा, बेमिदबार, और देवारिम। मुस्लिम इसके महत्व को स्वीकारते हैं, पर यह भी मानते हैं कि यहूदियों ने असल किताब में बदलाव कर दिए हैं।
सन्दर्भ
| यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |