आमेर
आमेर जयपुर नगर सीमा में ही स्थित उपनगर है, आमेर को कछवाह राजपूतो ने बसाया था परंतु राजपूतों के द्वारा सत्ता हासिल करने से पहले आमेर में मीणा समुदाय का शासन था। आमेर नगरी और वहाँ के मंदिर तथा किले राजपूती कला का अद्वितीय उदाहरण है। यहाँ का प्रसिद्ध दुर्ग आज भी ऐतिहासिक फिल्मों के निर्माताओं को शूटिंग के लिए आमंत्रित करता है। मुख्य द्वार गणेश पोल कहलाता है, जिसकी नक्काशी अत्यन्त आकर्षक है।
सन्दर्भ
| यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |