रॉय थॉमस
साँचा:Infobox comics creator रॉय विलियम थॉमस जूनियर (जन्म: २२ नवंबर १९४०) एक अमेरिकी कॉमिक बुक लेखक और सम्पादक हैं, जो मार्वल कॉमिक्स के प्रधान संपादक के रूप में स्टेन ली के पहले उत्तराधिकारी थे। उन्हें प्रसिद्ध चरित्र कॉनन द बार्बेरियन को अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में पेश करने के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त थॉमस को गोल्डन एज कॉमिक-बुक हीरो - विशेष रूप से १९४० के दशक की सुपरहीरो टीम, द जस्टिस सोसाइटी ऑफ अमेरिका - और मार्वल के एक्स-मेन और अवेंजर्स और डीसी कॉमिक्स की ऑल-स्टार स्क्वाड्रन समेत कई अन्य कॉमिक पुस्तकों पर लंबे समय तक लेखन के लिए जाना जाता है।
उनके द्वारा सह-निर्मित कॉमिक चरित्रों में वूल्वरिन, विज़न, कैरल डैनवर्स, ल्यूक केज, आयरन फिस्ट, अल्ट्रॉन, मैन-थिंग, रेड सोंजा, घोस्ट राइडर, रेड गार्जियन, ब्रदर वूडू और वल्करी हैं।
थॉमस को २०११ में विल आइजनर कॉमिक बुक हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।[१]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ (2015)."2010s Eisner Award Recipients".San Diego Comic-Con International.[१]Retrieved 4 फ़रवरी 2020.
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- साँचा:Comicbookdb
- Roy Thomas at Mike's Amazing World of Comics
- साँचा:IMDb name
- Roy Thomas at the Unofficial Handbook of Marvel Comics Creators
- (May 2001). "Son of Stan: Roy's Years of Horror — Marvel's Editor-in-Chief discusses the '70s macabre mags". '. [२]Retrieved 4 फ़रवरी 2020. Additional .