गबोन
गबोन या गबॉन पश्चिम मध्य अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसके पश्चिम में गिनी की खाड़ी, उत्तर पश्चिम में ईक्वीटोरियल गिनी, उत्तर में कैमरून और पूर्व व दक्षिण में कांगो गणराज्य से सीमा मिलती है। लगभग २,७०,००० वर्ग किमी में फैले देश की जनसंख्या करीबन १,५००,००० है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर लिब्रेविल है। 17 अगस्त 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने के बाद देश पर तीन राष्ट्रपति द्वारा शासन किया गया है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और विदेशी निजी निवेश की वजह से कम आबादी वाला यह उप सहारा अफ्रीका क्षेत्र का सबसे समृद्ध और उच्च मानव विकास सूचकांक वाला देश है।
| मूल नाम | गबोन गणराज्य |
|---|---|
| आदर्श वाक्य | "Union, Travail, Justice" ("एकता, कार्य, न्याय") |
| राष्ट्रगान | ला कान्कोर्दे |
| राजधानी | लिबरेविले |
| सबसे बड़ा शहर | लिबरेविले |
| राजभाषा | फ्रांसीसी |
| नागरिक नाम | गबोनिस |
| शासन प्रणाली | गणराज्य |
| कार्यवाहक राष्ट्रपति | रोज फ्रेंकाइन रोगोम्बे |
| प्रधानमंत्री | पॉल बियोघे म्बा |
| क्षेत्रफल | २६७,७४५ वर्ग किमी(क्रम ७६ वां) जल: ३.७६ %% |
| जनसंख्या | १,४५४,८६७(जुलाई २००५) घनत्व: ५.४ प्रति वर्ग किमी |
| सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) | $२१.०४९ बिलियन(२००८) प्रति व्यक्ति: $१४, ४७८ |
| स्वतंत्रता | फ्रांस से |
| मानव विकास सूचकांक | ०.६७४(२०१३) |
| मुद्रा | सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक |
| समय क्षेत्र | CAT |
| दूरभाष कोड | २४१ |
| इंटरनेट डोमेन | .ga |
| निर्देशांक | 0° 23′ N 9° 27′ E |