सामग्री पर जाएँ

आदित्य ठाकरे

भारतपीडिया से
imported>द्वारा केंद्र निदेशक द्वारा परिवर्तित ०१:१८, १७ सितम्बर २०२० का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:Infobox Indian politician आदित्य ठाकरे (जन्म: 13 जून 1990) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के विधायक है। वे वर्तमान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र हैं। वो शिवसेना की युवा शाखा 'युवा सेना' के प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना 17 अक्टूबर 2010 को हुई थी। आदित्य एक कवि भी हैं।[]

आदित्य मुम्बई के सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र रहे हैं। इन्होने 'युवा सेना' के जरिए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान आदित्य का अंग्रेजी में एक कविता संग्रह 'माई थॉट इन ब्लैक ऐंड व्हाइट' प्रकाशित हुआ था।साँचा:Cn

बाल ठाकरे अपने समय के मशूहर कार्टूनिस्ट थे तो उद्धव फोटोग्राफर हैं। आदित्य की रुचि भी साहित्य में है। उनकी कविता संग्रह हिंदी और मराठी में भी छप चुका है। इसके अलावा उनके लिखे गए गीतों का एल्बम "उम्मीद" भी लांच हो चुका है। इन गीतों को कैलाश खेर, सुरेश वाडकर, शंकर महादेवन और सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है।[][]

आदित्य के राजनीति में आने का संकेत उद्धव ने 2008 में ही दे दिया था। 2009 के चुनाव में आदित्य ने शिवसेना के लिए प्रचार भी किया था।साँचा:Cn

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. "Biography of Aaditya Thackeray".in.com.[१]Retrieved 30 जुलाई 2014.
  2. "Tea with BS: Aditya Thackeray".Business Thackeray.[२]
  3. "ये हैं शिवसेना प्रमुख के बेटे, लिखते हैं गीत और कविताएं".दैनिक भास्कर.[३]Retrieved 21 सितंबर 2014.

साँचा:Commons category

साँचा:Persondata